1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia cup 2025 के फाइनल से पहले संजू सैमसन को मिला खास अवॉर्ड, फिर कही दिल जीतने वाली बात

Asia cup 2025 के फाइनल से पहले संजू सैमसन को मिला खास अवॉर्ड, फिर कही दिल जीतने वाली बात

 Published : Sep 27, 2025 04:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 04:40 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले ही भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को एक खास अवॉर्ड मिला है।

sanju samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2025 में श्रीलंकाई टीम को सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 202 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने पथुम निसंका के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 202 रन बनाए। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में चला गया, जहां भारतीय टीम ने बाजी मार ली। अब मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल से पहले ये अवॉर्ड उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ाएगा।

संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए 39 रन

श्रीलंका के खिलाफ मैच में संजू सैसमन ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में कुल 39 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने मिडिल ओवर्स में श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और बाद में विकेटकीपिंग भी अच्छी की। भारतीय ड्रेसिंग रूम में सैमसन को फिजियो योगेश परमार ने मेडल पहनाया।

संजू सैमसन ने कही ये बात

संजू सैमसन ने कहा कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह वाकई बहुत मायने रखता है। यह छोटी सी सराहना हम सभी के लिए बहुत मायने रखती है। मुझे व्यक्तिगत रूप से इस ड्रेसिंग रूम में होने पर बहुत गर्व है। मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में मुझे बहुत खुशी हो रही है। जैसा कि हम सभी करते हैं, बहुत-बहुत धन्यवाद। अब इसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला

टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी 6 मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान को भी दो बार पटखनी दी है। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। वह टूर्नामेंट में अभी तक कुल 309 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: फाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं दो खिलाड़ी, कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI!

IND vs PAK: कितने बजे शुरू होगा Asia Cup 2025 का फाइनल, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल