1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन के पास धोनी, रैना और धवन को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

संजू सैमसन के पास धोनी, रैना और धवन को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 08, 2025 11:34 am IST,  Updated : Sep 08, 2025 11:34 am IST

संजू सैमसन एशिया कप 2025 में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। संजू से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। भारतीय टीम 10 सितंबर को UAE के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

Sanju Samson - India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : PTI

एशिया कप 2025 में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। सिलेक्टर्स और फैंस दोनों को ही उनसे बड़ी पारी उम्मीद होगी। संजू पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह बल्ले से बड़ा धमाका कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन के पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा।

दरअसल, सैमसन अगर एशिया कप 2025 में 10 छक्के लगा देते हैं, तो वह भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ियों – एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही वह भारत की ओर से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

सैमसन का अब तक का सफर

संजू सैमसन ने अब तक भारत के लिए 42 मैचों की 38 पारियों में कुल 49 छक्के लगाए हैं। यानी जैसे ही वह एक और छक्का जड़ेंगे, वह T20I क्रिकेट में 50 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे। ऐसा करने वाले वह भारत के सिर्फ 10वें बल्लेबाज होंगे। फिलहाल इस मामले में शिखर धवन (50 छक्के), महेंद्र सिंह धोनी (52 छक्के) और सुरेश रैना (58 छक्के) उनसे आगे हैं।

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा - 205
  • सूर्यकुमार यादव- 146 
  • विराट कोहली - 124
  • केएल राहुल - 99
  • हार्दिक पांड्या- 95
  • युवराज सिंह - 74
  • सुरेन रैना - 58
  • एमएस धोनी - 52
  • शिखर धवन - 50

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। हिटमैन रोहित ने 159 मैचों की 151 पारियों में अब तक 205 छक्के जड़े हैं। वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट में सैमसन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। अगर वह मौके का फायदा उठाते हैं तो न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देंगे बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में भी नई ऊंचाइयां छुएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू इस टूर्नामेंट में धोनी, धवन और रैना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ पाते हैं या नहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल