1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021: स्कॉट बोलैंड के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

Ashes 2021: स्कॉट बोलैंड के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2021 12:11 pm IST,  Updated : Dec 28, 2021 12:11 pm IST

बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे फिसड्डी साबित हुई और दूसरी पारी में महज 68 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

Ashes 2021: स्कॉट बोलैंड के...- India TV Hindi
Ashes 2021: स्कॉट बोलैंड के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज Image Source : GETTY

बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे फिसड्डी साबित हुई और दूसरी पारी में महज 68 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 14 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए 4 टेस्ट मैचों एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड रहे जिन्होंने दूसरी पारी में महज सात रन देकर 6 विकेट चटकाये। दिलचस्प बात ये है कि स्कॉट बोलैंड ने ये कारनामा अपने डेब्यू टेस्ट मैच में किया। बोलैंड 12वें ऐसे गेंदबाज है जिसने एशेज के इतिहास में डेब्यू मैच में 6 विकेट चटकाने का कमाल किया है। यही नहीं, बोलैंड दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सिंगल डिजिट में रन देते हुए 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम दर्ज किए।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के पहली पारी के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर 82 रन की बढ़त ले ली थी, लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में 68 रन ही बना सकी। बोलैंड ने इस मैच में 55 रन देकर कुल 7 विकेट अपने चटकाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल