1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय बल्लेबाज को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ICC ने ले लिया बड़ा फैसला

भारतीय बल्लेबाज को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ICC ने ले लिया बड़ा फैसला

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 15, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 02:41 pm IST

शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 महीने के लिए आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने टीम इंडिया को महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की है।

Shafali Verma- India TV Hindi
शेफाली वर्मा Image Source : AP

शेफाली वर्मा ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब उन्हें इसका इनाम मिला है। शेफाली को आईसीसी की तरफ से नवंबर 2025 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया गया है। वह अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और टीम इंडिया की तरफ से तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुकी हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दिखाया कमाल

शेफाली वर्मा को महिला वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम में जगह मिली थी। इसके बाद उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और अच्छा प्रदर्शन किया। तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 78 गेंदों में कुल 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल रहे। बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया और उनके साउथ अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाज टिक नहीं पाईं। उन्होंने 7 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था।

शेफाली वर्मा ने कही ये बात

शेफाली वर्मा ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मैं फाइनल में टीम की सफलता में योगदान दे सकी और पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के इतिहास रचने का हिस्सा बन सकी। प्लेयर ऑफ मंथ चुने जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं यह अवॉर्ड अपनी टीम के साथियों, कोचों, परिवार और उन सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने अब तक मेरे सफर में मेरा साथ दिया है।

शुरुआत में शेफाली वर्मा को नहीं मिली जगह

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ था, जब शेफाली वर्मा को इसमें जगह नहीं मिली थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा और अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें टीम से बुलावा आया और उन्होंने कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 567 रन और वनडे क्रिकेट के 31 मैचों में कुल 741 रन बनाए हैं। इसके अलावा 90 T20I मैचों में उनके नाम पर 2221 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोई भी विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ से ज्यादा नहीं ले पाएगा रकम, ये रूल आया आड़े

IND vs SA: कब होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौ​था टी20 मुकाबला, नोट कर लीजिए मैच की तारीख

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल