1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स के इस धाकड़ खिलाड़ी ने गेंद से बरपाया कहर, हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

दिल्ली कैपिटल्स के इस धाकड़ खिलाड़ी ने गेंद से बरपाया कहर, हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 17, 2025 05:14 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 05:14 pm IST

भारतीय टीम से बाहर चल रहीं शैफाली वर्मा ने हाल ही में समाप्त हुए वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। अब उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : PTI

WPL 2025 का फाइनल 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। उस फाइनल में खेलने वाली खिलाड़ी जैसे शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद, कनिका आहूजा, नंदिनी कश्यप और मन्नत कश्यप दो दिन बाद महिला अंडर 23 वन-डे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलती हुई नजर आईं। वर्मा और प्रसाद ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल खेला था और उसके बाद वो अपनी स्टेट टीम हरियाणा और कर्नाटक के लिए मैच खेलने पहुंचे। हरियाणा की अगुआई करते हुए शैफाली बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा सकीं, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने इस मैच में हैट्रिक ली। उनकी शानदार गेंदबाजी के बदौलत हरियाणा की टीम इस मैच को जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

दो ओवर में शैफाली वर्मा ने पूरी की हैट्रिक

गुवाहाटी के एसीए क्रिकेट एडेकमी ग्राउंड पर खेले गए वुमेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी के पहले प्री क्वार्टर फाइनल में कर्णाटक ने 49.3 ओवर में 217 रन बनाए। शैफाली ने 44वें ओवर की 5वीं और छठी गेंद पर विकेट लिया। इसके बाद 46वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया। शैफाली ने इस मैच में सलोनी पी को दीया यादव के हाथों कैच कराया। उन्होंने 50 गेंद में 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर सौम्य वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह गोल्डन डक हुईं।

इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर शैफाली वर्मा ने नमिता डीसूजा 1 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। शैफाली ने इस मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। आपको बता दें कि, WPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रही निकी प्रसाद इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। कर्नाटक की कप्तान अहम मुकाबले में 12 रन बनाकर आउट हुई। कर्नाटक की टीम की तरफ से मिथिला विनोद ने सबसे ज्यादा रन बनाए, उन्होंने 87 गेंद में 90 रन की पारी खेली।

क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश से भिड़ेगी हरियाणा की टीम

आपको बता दें कि, क्वार्टरफाइनल में हरियाणा का मुकाबला मध्य प्रदेश से होगा। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड ने पंजाब को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की, अब वहां उनका सामना मुंबई से होगा। दिल्ली का मुकाबला तीसरे प्री-क्वार्टरफाइनल में बड़ौदा से होगा, जबकि उत्तर प्रदेश की टीम चौथे और अंतिम मैच में राजस्थान का सामना करेगी।

यह भी पढ़ें

अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास, आईपीएल में इससे पहले किसी भारतीय ने नहीं किया ये काम

IPL 2025: तीन रिकॉर्ड जो एमएस धोनी इस सीजन कर सकते हैं अपने नाम, ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले खिलाड़ी

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल