1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: शाहीन अफरीदी के पास शानदार मौका, इतने विकेट लेते ही कर देंगे बड़ा कमाल

IND vs PAK: शाहीन अफरीदी के पास शानदार मौका, इतने विकेट लेते ही कर देंगे बड़ा कमाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 14, 2025 09:26 am IST,  Updated : Sep 14, 2025 09:26 am IST

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगे। इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

Shaheen Afridi- India TV Hindi
शाहीन अफरीदी Image Source : AP

IND vs PAK: एशिया कप में क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच हमेशा की तरह रोमांच और तनाव से भरपूर रहेगा। इस दौरान सबकी निगाहें भारत के जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर टिकी होंगी। वैसे तो शाहीन स्टार तेज गेंदबाज बुमराह के आगे कहीं नहीं टिकते हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उनसे संभलकर रहना होगा। शाहीन अपनी स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इस दौरान शाहीन अफरीदी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा। 

शाहीन गेंद से कर सकते हैं कमाल

दरअसल, शाहीन अगर भारत के खिलाफ 4 विकेट चटकाने में सफल हो जाते हैं, तो वह पाकिस्तान के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड स्पिनर शादाब खान के नाम पर है, जिन्होंने 112 विकेट झटके हैं। शाहीन अफरीदी के खाते में अभी 109 विकेट दर्ज हैं और वह शादाब से सिर्फ 3 विकेट पीछे हैं।  भारत के खिलाफ होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में अगर वह चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहते हैं, तो वह शादाब को पीछे छोड़कर इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट हारिस रऊफ ने लिए हैं। तेज गेंदबाज रऊफ ने अब तक 124 विकेट अपने नाम किए हैं और वह इस मामले में पाकिस्तान के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं।

पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • हारिस रऊफ – 124
  • शादाब खान – 112
  • शाहीन शाह अफरीदी – 109
  • शाहिद अफरीदी – 98

भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं रिकॉर्ड

शाहीन शाह अफरीदी का करियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 86 मैचों में 22 के औसत से 109 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ 3 T20I मैचों में वह सिर्फ 4 विकेट ही चटका सके हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर की शुरुआत से ही विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया है। नई गेंद से उनकी स्विंग और पुरानी गेंद से उनकी धारदार यॉर्कर बल्लेबाजों के लिए हमेशा सिरदर्द साबित हुए हैं। वैसे तो भारत के खिलाफ T20I में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन अपना दिन होने पर वह भारतीय शीर्ष क्रम को शुरुआती झटके देकर मैच का रुख पलट चुके हैं। ऐसे में एशिया कप 2025 के इस बड़े मुकाबले में अगर शाहीन गेंद से कमाल करते हैं, तो वह न सिर्फ पाकिस्तान को बढ़त दिला सकते हैं, बल्कि अपने नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज कर लेंगे। 

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भारत के खिलाफ अब तक नहीं खेले हैं ये 8 पाकिस्तानी खिलाड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND vs PAK: ऐसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल, प्लेयर्स को करना पड़ सकता है इस समस्या का सामना

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल