1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shaheen Afridi Asia Cup: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, शाहीन आफरीदी एशिया कप से हुए बाहर

Shaheen Afridi Asia Cup: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, शाहीन आफरीदी एशिया कप से हुए बाहर

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Aug 20, 2022 05:24 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 05:24 pm IST

Shaheen Afridi Asia Cup: शाहीन आफरीदी दाहिने घुटने की इंजरी के कारण एशिया कप के अलावा अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी नहीं खेल सकेंगे।

Shaheen Afridi- India TV Hindi
Shaheen Afridi Image Source : GETTY

Highlights

  • एशिया कप से पहले पाकिस्तान को लगा झटका
  • शाहीन आफरीदी एशिया कप से हुए बाहर
  • दाहिने घुटने की चोट के कारण आफरीदी हुए बाहर

Shaheen Afridi Asia Cup: एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान को एशिया कप 2022 से पहले एक बड़ा झटका लगा है जिससे भारत का बड़ा फायदा होना तय है। भारत और पाकिस्तान को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के एशिया कप से बाहर होने की खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। यानी भारत के खिलाफ महामुकाबले से पाकिस्तान टीम का सबसे बड़े हथियार मैदान से दूर रहना तय हो चुका है।

शाहीन शाह आफरीदी एशिया कप से बाहर

शाहीन आफरीदी दाहिने घुटने की इंजरी के कारण एशिया कप के अलावा अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी नहीं खेल सकेंगे। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चोट लगी थी जिसके बाद वे दूसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

पाकिस्तान टीम के डॉक्टर्स शाहीन को नहीं कर सके फिट

हालांकि आफरीदी को पाकिस्तान टीम एशिया कप से पहले नीदरलैंड्स दौरे पर भी लेकर गई पर ये पूरी कसरत उन्हें टीम डॉक्टर्स की निगरानी में रखने के लिए की गई। कप्तान बाबर आजम ने पहले बताया था कि उनके खेलने का फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। जाहिर है शाहीन फिलहाल मैच फिटनेस से काफी दूर हैं। पीसीबी ने आफरीदी के टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज तक फिट होने की उम्मीद जाहिर की है।

शाहिन के बाहर होने से भारत को मिली राहत

शाहीन आफरीदी के एशिया कप से बाहर होने की खबर टीम इंडिया को बड़ी राहत पहुंचाने वाली है। पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने अकेले ही टीम इंडिया के पूरे टॉप ऑर्डर को साफ कर दिया था। इस मैच में भारत को 10 विकेट की करारी शिकस्त मिली थी।

एशिया कप का आगाज 27 अगस्त को यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला आर्च राइवल्स भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा।   

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल