Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, अफरीदी ने PCB पर बोला हमला

PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, अफरीदी ने PCB पर बोला हमला

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 16, 2026 06:27 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 07:25 pm IST

बांग्लादेश की सरजमीं पर पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने 3 मैचों की ODI सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से मात दी।

BAN vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AFP बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में 2-1 की हार ने टीम की पोल खोलकर रख दी है। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है। अफरीदी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान टीम में बदलाव की जरूरत है, लेकिन असली सर्जरी खिलाड़ियों की नहीं बल्कि सेलेक्शन कमेटी में होनी चाहिए। उनका यह बयान बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद आया, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही बहस को और तेज कर दिया है।

अफरीदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो शेयर कर कहा कि आपने 2026 T20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन देखे और उसके बाद हम बांग्लादेश सीरीज भी 2-1 से हार गए। उनकी राय में सिलेक्शन कमेटी आलोचना की हकदार है। कमेटी में आप सभी ने इतना क्रिकेट खेला है, फिर भी आपको अब तक यह अंदाजा नहीं है कि किस फार्मेट के लिए कप्तान कौन होना चाहिए।

बड़े खिलाड़ियों की हो रही अनदेखी

अफरीदी ने कहा कि आप सर्जरी के नाम पर बहुत ज्यादा फैसले लेते जा रहे हैं। आप जो कर रहे हैं, वह यह है कि आप ऐसे युवा खिलाड़ियों को चुन रहे हैं जिन्होंने मुश्किल से कुछ ही फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। आपकी घरेलू क्रिकेट का स्तर भी इतना ऊंचा नहीं है कि वह लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर सके जो पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए तैयार हों।

अफरीदी ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ हो रहे बर्ताव पर भी चिंता जताई और कहा कि 50 ओवर के फॉर्मेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है, उन्हें बेवजह टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे सीनियर खिलाड़ी, जो T20 में भले ही अच्छा प्रदर्शन न कर पाए हों, लेकिन असल में टीम में अपनी जगह के हकदार थे। उनका ODI में रिकॉर्ड बहुत अच्छा था। लेकिन सर्जरी के नाम पर, आपने उन अनुभवी खिलाड़ियों को, उनके शानदार ODI प्रदर्शन के बावजूद दरकिनार कर दिया।

बांग्लादेश ने मारी बाजी

तीसरा और निर्णायक ODI मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 279 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 11 रन से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

युवराज सिंह नहीं तो फिर कौन, छह बॉल पर छह छक्के, सबसे पहले किसने बनाया था इंटरनेशनल ​क्रिकेट में ये रिकॉर्ड

आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement