1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हैं शाहजेब खान? जिन्होंने छोटी सी उम्र में किया कारनामा; U19 वर्ल्ड कप 2024 में बना चुके इतने रन

कौन हैं शाहजेब खान? जिन्होंने छोटी सी उम्र में किया कारनामा; U19 वर्ल्ड कप 2024 में बना चुके इतने रन

 Published : Nov 30, 2024 03:17 pm IST,  Updated : Nov 30, 2024 03:19 pm IST

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज शाहजेब खान भारत के खिलाफ शतक लगाकर सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कुल 159 रन बनाए।

Shahzaib Khan- India TV Hindi
Shahzaib Khan Image Source : SHAHZAIB KHAN INSTAGRAM/TWITTER

पाकिस्तान के लिए अंडर-19 एशिया कप में युवा शाहजेब खान ने भारत के खिलाफ बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया है। उनकी बैटिंग की वजह से ही पाकिस्तानी टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। शाहजेब और उस्माम खान ने पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ही प्लेयर्स के आगे भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। 

भारत के खिलाफ बनाए 159 रन

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में शाहजेब खान ने 147 गेंदों में 159 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह पाकिस्तान के लिए अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह अंडर-19 वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने शतक लगाकर ये बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी वजह से ही पाकिस्तानी टीम 281 रन बनाने में सफल रही। 

शाहजेब खान अभी सिर्फ 19 साल और 56 दिन के ही हैं और छोटी सी उम्र में ही वह भारत के खिलाफ 159 रनों की बड़ी पारी खेलने में सफल रहे हैं। उन्होंने अभी तक एक फर्स्ट क्लास मैचों में 17 रन और 5 लिस्ट-ए मुकाबलों में कुल 117 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी बैटिंग से दिखाया है कि वह एक बार क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में बनाए थे सबसे ज्यादा रन

पाकिस्तान के शाहजेब खान का जन्म मनसेरा में हुआ। एशिया कप से पहले वह पाकिस्तान के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। तब उन्होंने 52.80 के औसत से एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। तब वह अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे थे। अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज थे और उन्होंने 264 रन बनाए थे। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs PAK: भारत के खिलाफ 19 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज का सईद अनवर जैसा बड़ा कारनामा

Shikhar Dhawan: पहली बार इस पड़ोसी देश की लीग में खेलेंगे शिखर धवन, अचानक हुआ बड़ा ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल