1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन ने जीता चुनाव, फैन को थप्पड़ मारते हुए Video भी हुआ वायरल

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन ने जीता चुनाव, फैन को थप्पड़ मारते हुए Video भी हुआ वायरल

 Published : Jan 08, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 12:25 pm IST

Shakib Al Hasan Win Election: बांग्लादेश ने स्टार क्रिकेट शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के आम चुनाव में मगुरा-1 सीट से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने डेढ़ लाख से वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

Shakib AL hasan- India TV Hindi
Shakib AL hasan Image Source : PTI

Shakib Al Hasan Bangladesh Election 2024: बांग्लादेश के आम चुनाव में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने शानदार जीत दर्ज की है और बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने 300 में से 200 सीटों पर जीत दर्ज की है। आवामी लीग पार्टी के बंपर जीत के साथ शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार चौथा कार्यकाल हासिल कर लिया है। वहीं प्रधानमंत्री के तौर पर उनका ये कुल पांचवां कार्यकाल होगा। बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने चुनाव का बाहिष्कार किया था। आवामी लीग पार्टी के उम्मीदवार शाकिब अल हसन ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने मगुरा-1 संसदीय सीट से चुनाव जीता है। 

शाकिब अल हसन ने जीता चुनाव 

शाकिब अल हसन ने मगुरा-1 से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी काजी रेजाउल हुसैन पर 1,50,000 वोटों के अंतर से हराया है। हुसैन को सिर्फ 45993 वोट मिले। शाकिब ने चुनाव प्रचार के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। मतदान से पहले उन्होंने कहा था कि कोई गंभीर बाधा नहीं है, लेकिन फिर भी चिंतित हैं। चुनौतियां हमेशा होती हैं। चाहे वह छोटी टीम या बड़ी टीम। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वह राजनीति के साथ-साथ क्रिकेट भी जारी रखेंगे। 

वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैच 

शाकिब अल हसन ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की तरफ से खेला था। लेकिन उनकी कप्तानी में बांग्लादेश की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम 9 में से सिर्फ दो मुकाबले ही जीतने में सफल हो पाई थी। वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम जैसे तैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर पाई। शाकिब खुद वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

बांग्लादेश के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बांग्लादेश की टीम के लिए 66 टेस्ट मैचों में 4454 रन, 247 वनडे मैचों में 7570 रन और 117 टी20 मैचों में 2382 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 317 विकेट दर्ज हैं। 

वीडियो हुआ वायरल 

शाकिब अल हसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से घिरे हुए दिखाई देते हैं। एक फैन उनके साथ सेल्फी खिंचवाना चाहता है। इसके बाद गुस्से में आकर शाकिब उस फैन को थप्पड़ जड़ देते हैं और उसे साइड कर देते हैं। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो पहले का है या अभी का। इससे पहले भी अपने खराब व्यवहार की वजह से शाकिब चर्चा में रहे हैं। वर्ल्ड कप में शाकिब ने श्रीलंका के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज के लिए टाइम आउट की अपील कर दी थी। जबकि वह क्रीज पर मौजूद थे। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। 

यह भी पढ़ें: 

मुंबई इंडियंस के लिए खड़ा हुआ बड़ा संकट, IPL 2024 के शुरुआती मैच मिस सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी

कप्तान सहित 3 खिलाड़ी हुए बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से इतनी बदल गई टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल