1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, रिकॉर्ड शतक जड़कर दिलाई बेहतरीन जीत

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, रिकॉर्ड शतक जड़कर दिलाई बेहतरीन जीत

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 09, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 01:30 pm IST

WI vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में शेरफेन रदरफोर्ड ने बेहतरीन बैटिंग की और विंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उनके अलावा साई होप ने अर्धशतक लगाया है।

Sherfane Rutherford- India TV Hindi
Sherfane Rutherford Image Source : GETTY

Sherfane Rutherford Century: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने दमदार बैटिंग का नूमना पेश किया। उन्होंने शतक लगाकर अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है और सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद 295 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने साई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की दमदार पारियों की बदौलत टारगेट चेज कर लिया। 

रदरफोर्ड ने करियर का लगाया पहला शतक

वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब ओपनर ब्रेंडन किंग (9 रन) और एविन लेविस (16 रन) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। केसी कार्टी भी सिर्फ 21 रन ही बना पाए। इसके बाद कप्तान साई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। रदरफोर्ड ने 80 गेंदों में ही 113 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया है। वहीं कप्तान साई ने 88 गेंदों में 86 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम मैच जीत गई। 

वनडे में लगातार पांचवां फिफ्टी प्लस स्कोर

शेरफेन रदरफोर्ड ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया था। इस समय वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनका बल्ला खूब रन उगल रहा है। वह वनडे क्रिकेट में लगातार पांच फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल, साई होप और गॉर्डन ग्रीनिज की बराबरी कर ली है। ये प्लेयर्स भी वनडे में लगातार पांच बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं। रदरफोर्ड अभी तक 10 वनडे मैचों में कुल 443 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी 428 रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अभी डेब्यू नहीं किया है। 

ODI में वेस्टइंडीज के लिए लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर 

  • 6 - गॉर्डन ग्रीनिज (1979-1980)
  • 5 - क्रिस गेल (2018-2019)
  • 5 - शाई होप (2020-2021)
  • 5 - शेरफेन रदरफोर्ड (2024)
  • 4 - विवियन रिचर्ड्स (1979-1980)

 

मेगा ऑक्शन में गुजरात की टीम ने खरीदा

IPL में शेरफेन रदरफोर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए क्रिकेट खेला है, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में कुल 106 रन बनाए हैं। इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में उन्हें गुजरात टाइटंस की टीम ने खरीदा है। इसके लिए गुजरात की टीम ने 2 करोड़ 60 लाख रुपए चुकाए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

WTC Final: क्या टीम इंडिया अभी भी खेल सकती है फाइनल, बचा है ये एक रास्ता

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में इस टीम ने खेल लिए अपने सभी मैच, फिर भी फाइनल से हुई बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल