1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस भारतीय खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, इस तरह से जाहिर की खुशी

इस भारतीय खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, इस तरह से जाहिर की खुशी

 Published : Sep 11, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 06:55 pm IST

भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में यूएई की टीम को पटखनी दी है। इस मैच में शिवम दुबे ने बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

shivam dube- India TV Hindi
शिवम दुबे Image Source : BCCI WEBSITE SCREEN GRAB/AP

Team India: भारतीय टीम ने टी20 एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में यूएई की टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए शिवम दुबे ने दमदार प्रदर्शन किया और वह अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे। वह मैच में छुपा रुस्तम निकले और तीन विकेट लेकर यूएई के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ ही तोड़ दी। अब भारतीय ड्रेसिंग रूम में उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने ये अवॉर्ड दिया है।

शिवम दुबे ने कही ये बात

मोर्ने मोर्केल ने अवॉर्ड देते हुए कहा कि शिवम ने अच्छी गेंदबाजी की और गेम में इम्पैक्ट डाला। इसके बाद सभी लोग शिवम दुबे से स्पीच देने के लिए कहते हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि भाई ये रूल है, जो इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड लेगा। वह खड़े होकर स्पीच देगा। शिवम ने कहा कि मैंने आज गेंदबाजी करने का लुत्फ लिया। मैंने मेहनत की थी और मुझे ये मौका मिला। इसके बाद वह गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को धन्यवाद भी देते हैं। इस पर सभी लोग हंस पड़ते हैं और साथी प्लेयर्स ताली भी बजा देते हैं। अब इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

शिवम दुबे ने मैच के बाद कहा कि जब से मैं इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस आया हूं, तब से मोर्ने मेरे साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझे कुछ विशेष सलाह दी है और मैंने उन पर अमल किया है। उन्होंने मुझे ऑफ स्टंप से थोड़ा बाहर की लाइन पर गेंदबाजी करने को कहा। उन्होंने धीमी गेंद करने को लेकर भी मेरे साथ काम किया और मेरे रन-अप में भी थोड़ा बदलाव किया। मुख्य कोच और कप्तान ने मुझे बताया था कि मेरी गेंदबाजी की भूमिका अहम होगी।

मैच में नहीं टिक सके यूएई के बल्लेबाज

यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव और शिवम दुबे सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इन दोनों प्लेयर्स ने यूएई के बैटिंग को धराशाई कर दिया और इनके बल्लेबाजों की एक ना चली। कुलदीप के खाते में चार विकेट गए। वहीं शिवम ने तीन विकेट चटकाए। इन दोनों गेंदबाजों की वजह से ही यूएई की टीम सिर्फ 57 रनों पर ही सिमट गई थी।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: मुकाबले से पहले ही फूलने लगी पाकिस्तान की सांसें, इंटरनेशनल बेइज्जती की कर ले तैयारी

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल