1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy 2025-26: मुंबई को लगा बड़ा झटका, एशिया कप विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

Ranji Trophy 2025-26: मुंबई को लगा बड़ा झटका, एशिया कप विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 14, 2025 10:29 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 10:31 pm IST

रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में मुंबई की टीम को अपना पहला मैच जम्मू & कश्मीर के खिलाफ खेलना है।

Mumbai Team- India TV Hindi
मुंबई टीम Image Source : AP

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की टीम को इस सीजन अपना पहला मैच जम्मू & कश्मीर के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मुंबई की टीम से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि शिवम दुबे हाल ही में खेली गई एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने भारत की विजयी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी।

शिवम दुबे वापस मुंबई लौटे

श्रीनगर की ठंड की वजह से शिवम दुबे की कमर में जकड़न हो गई है, जिसके चलते वह मुंबई के लिए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने दुबे को आराम की सलाह दी है। बता दें, शिवम दुबे मुंबई टीम के साथ श्रीनगर गए थे, जहां ये मैच खेला जाएगा। लेकिन मेडिकल टीम से मिली सलाह के बाद वह वापस मुंबई लौट गए हैं।

इस सीजन वापसी करना चाहेगी मुंबई की टीम

शिवम दुबे का बाहर होना जाहिर तौर पर मुंबई की टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में मुंबई की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। एलीट ग्रुप डी में मुंबई को हैदराबाद, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पॉन्डिचेरी, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। पिछले साल खेले गए रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को उनके ही मैदान पर हराकर बड़ा उलटफेर किया था और अब शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में टीम वापसी की कोशिश करेगी। मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम है। वह अब तक 42 बार इस खिताब को जीत चुके हैं।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं शिवम दुबे

बता दें कि दुबे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय  टीम में चुना गया है। इस सीरीज के दौरान कुल पांच मैच खेले जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि दुबे जल्द ही ठीक हो जाएंगे और 23 अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। शिवम दुबे पिछले कुछ समय से भारतीय टी-20 टीम का अहम हिस्सा हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

नीलाक्षी डी सिल्वा की पारी पर बारिश ने फेरा पानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बल्ले से मचाई तबाही

मोहम्मद शमी ने अजीत अगरकर पर साधा निशाना, कहा- सेलेक्टर्स को फिटनेस अपडेट देना मेरा काम नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल