1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम में वापसी का ख्वाब और बल्ले से नहीं निकल रहे रन, श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर तोड़ी उम्मीदें

टीम में वापसी का ख्वाब और बल्ले से नहीं निकल रहे रन, श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर तोड़ी उम्मीदें

 Published : Sep 04, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 05:01 pm IST

दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की टीम ने सेंट्रल जोन के खिलाफ अभी तक 6 विकेट के नुकसान पर 342 रन बना लिए हैं। लेकिन टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने बिल्कुल निराश किया है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

Shreyas Iyer: भारत के घरेलू क्रिकेट में इस समय दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में वेस्ट जोन की तरफ से श्रेयस अय्यर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं और सिर्फ 25 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर अपनी पारी में खेल सके सिर्फ 28 गेंद

मैच में वेस्ट जोन की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल और हार्विक देसाई जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर टिक गए और उन्होंने दमदार शतक लगाया। वह 184 रन बनाकर आउट हुए। पिच जब बल्लेबाजी के लिए मददगार लग रही थी, तब श्रेयस अय्यर से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने निराश किया और बल्ले से खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 28 गेंदों में सिर्फ 25 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे।

खलील अहमद की गेंद पर हुए आउट

श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और टीम की पारी बीच मंझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए। अय्यर फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं और इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं थे। अब उन्हें टेस्ट टीम में वापसी तो करनी है, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। वह रन बनाना तो दूर, क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं।

अय्यर ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेले हैं 14 टेस्ट मैच

वेस्ट जोन की टीम के लिए निचले क्रम पर उतरकर तनुष कोटियन ने दमदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया है। वह अभी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जबकि श्रेयस अय्यर रन बनाने के लिए तरसते रहे। उन्होंने सेलेक्टर्स को प्रभावित करने का एक बड़ा मौका गंवा दिया है। अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 14 टेस्ट मैचों में कुल 811 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2025 के लिए सभी 8 टीमों का हुआ ऐलान, जानें सबके कप्तान और उनका पूरा स्क्वाड

स्टेडियम जाकर IPL मैच देखना हुआ महंगा, नए GST स्लैब से बढ़ जाएंगे टिकट के दाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल