1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका सीरीज नहीं खेल पाएगा ये धाकड़ खिलाड़ी, टीम इंडिया को पहले ही लगा झटका

साउथ अफ्रीका सीरीज नहीं खेल पाएगा ये धाकड़ खिलाड़ी, टीम इंडिया को पहले ही लगा झटका

 Published : Nov 11, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:51 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट के बाद तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे, इसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान किया जाएगा।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AP

Shreyas Iyer Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज होगी और आखिरी में टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है और टीम इस वक्त कोलकाता में अपनी तैयारी कर रही है। अब जल्द ही वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड की घोषणा की जाएगी। इस बीच पता चला है कि टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वे करीब एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे, जहां वे तीन वन डे मैचों की सीरीज का हिस्सा थे। इस दौरान वे चोटिल हो गए और उसने बाद में बड़ा रूप ले लिया। आनन फानन में श्रेयस को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज हुआ। अब खबर है कि श्रेयस अय्यर काफी हद तक ठीक हो गए हैं। लेकिन अ​भी उनकी मैदान पर वापसी होने की संभावना नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि मेडिकल टीम ने बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी को इस बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रेयस को मैच फिट होने के लिए अभी कम से कम एक महीने का वक्त चाहिए। 

बीसीसीआई नहीं करना चाहती कोई भी जल्दबाजी

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रेयस को अभी एक महीने का वक्त लगेगा। बीसीसीआई इस मामले में कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती। ऐसे में माना जाना चाहिए कि वे साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज मिस करने वाले हैं। जानकारी मिली है कि श्रेयस का ऑक्सीजन लेवल 50 तक गिर गया था, कुछ वक्त पहले तक वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें अभी कुछ और वक्त दिया जाना चाहिए, ताकि वे पूरी तरह से रिकवरी कर सकें। 

श्रेयस को सौंपी गई थी उपकप्तानी की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में फील्डिंग करते वक्त वे चोटिल हो गए थे। इसी सीरीज से शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम का भी कप्तान बनाया गया था, वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। अब जब भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज होगी तो बीसीसीआई को नया उपकप्तान भी चुनना होगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कितने बजे से होगा, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

संजू सैमसन को नहीं मिलेगी चेन्नई की कप्तानी, CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल