Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरकार KKR की टीम से जुड़ गए श्रेयस अय्यर, बेहद खास अंदाज में हुआ स्वागत; देखें VIDEO

आखिरकार KKR की टीम से जुड़ गए श्रेयस अय्यर, बेहद खास अंदाज में हुआ स्वागत; देखें VIDEO

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Mar 17, 2024 01:25 pm IST, Updated : Mar 17, 2024 01:26 pm IST

IPL 2024 से पहले ही श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से जुड़ गए हैं। KKR की टीम ने इसका वीडियो जारी किया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : SHREYAS IYER TWITTER Shreyas Iyer

Shreyas Iyer KKR IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। टीम ने आखिरी बार गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। पिछले सीजन टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। फिर उन्होंने पीठ का ऑपरेशन कराया और टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला। अय्यर की गैरमौजूदगी में नितीश राणा ने केकेआर की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन IPL 2024 के लिए अय्यर पूरी तरह से फिट हैं और वह KKR की टीम के साथ जुड़ गए हैं। 

श्रेयस अय्यर हुए फिट

KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 से पहले टीम के अभ्यास शिविर से जुड़ गए हैं। पीठ से जुड़ी परेशानियों के कारण अय्यर का टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध लग रहा था। केकेआर ने अय्यर के पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं। केकेआर की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि हमारे टाइगर का हुक्म। फैंस अय्यर का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए थे बाहर

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में खेले थे लेकिन इसके बाद उनकी पीठ में दर्द होने लग गया था। उन्हें बाकी बचे तीन टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। अय्यर मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में नहीं खेल पाए थे लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में वह टीम का हिस्सा थे। विदर्भ के खिलाफ फाइनल में वह पीठ दर्द से परेशान रहे। इस कारण वह मैच के अंतिम दो दिन मैदान पर नहीं उतरे। 

ऐसा रहा है करियर

केकेआर को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। अय्यर बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह साल 2015 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 101 मैचों में 2776 रन बनाए हैं, जिसमें 19 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 96 रहा है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की बढ़ गई परेशानी, चोटिल हुआ घातक गेंदबाज; खेलने पर मंडराया बड़ा खतरा

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 से बाहर हुई बाबर आजम की टीम, ग्रुप स्टेज की शेर; प्लेऑफ में हुई ढेर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement