1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ दो छक्के से 10 लाख रुपए चूक गए श्रेयस अय्यर, खिताब के अलावा यहां भी टूट गया दिल

सिर्फ दो छक्के से 10 लाख रुपए चूक गए श्रेयस अय्यर, खिताब के अलावा यहां भी टूट गया दिल

 Published : Jun 04, 2025 10:55 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 11:04 am IST

पंजाब किंग्स के लिए मौजूदा सीजन में श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल में वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।

श्रेयस अय्यर- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन फाइनल में टीम आरसीबी के खिलाफ 6 रनों से हार गई और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया था। पंजाब ने 11 साल बाद फाइनल में एंट्री की थी। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगले सीजन वह खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। अय्यर ने मौजूदा सीजन में बल्ले से दमदार खेल दिखाया, लेकिन फाइनल में उनका जादू चल नहीं सका और वह सिर्फ 1 एक बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने मौजूदा सीजन में लगाए इतने छक्के

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 के 17 मैचों में कुल 604 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले। इस दौरान उन्होंने 39 छक्के भी लगाए। वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। पहले नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन रहे और उन्होंने कुल 40 छक्के लगाए।

निकोलस पूरन को मिले 10 लाख रुपए

अगर श्रेयस अय्यर फाइनल में दो छक्के और जड़ देते, तो वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते है, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसी वजह से वह 10 लाख रुपए जीतने से चूक गए। क्योंकि आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को 10 लाख रुपए मिलते हैं, जो इस सीजन निकोलस पूरन को मिले।

पंजाब के लिए अनकैप्ड प्लेयर्स ने किया दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह जैसे अनकैप्ड प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया। इनके साथ टीम में श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी प्लेयर्स भी शामिल थे। भले ही पंजाब किंग्स की टीम खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन ये प्लेयर्स अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। शशांक ने फाइनल में भी 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

IPL 2025 की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल