1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कहां होगी RCB की विक्ट्री परेड? लाल रंग से सजेगा ये शहर; तुरंत नोट कर लीजिए टाइमिंग

कहां होगी RCB की विक्ट्री परेड? लाल रंग से सजेगा ये शहर; तुरंत नोट कर लीजिए टाइमिंग

 Published : Jun 04, 2025 09:29 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 09:33 am IST

IPL 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी ने आईपीएल के 18 सालों में पहली ट्रॉफी जीत ली।

आरसीबी की टीम- India TV Hindi
आरसीबी की टीम Image Source : PTI

आरसीबी की टीम ने शानदार अंदाज में आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया। आरसीबी ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या की दमदार गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। इस तरह से लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने खिताब पर कब्जा कर लिया। अब आरसीबी की टीम विक्ट्री परेड निकालेगी।

बेंगलुरु में होगी विक्ट्री परेड

आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने के बाद आरसीबी की बेंगलुरु में विक्ट्री परेड 4 जून को होगी। यह एक बस परेड होगी और यह दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। विक्ट्री परेड की शुरुआत विधानसभा से होगी और इसका अंत चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसकी जानकारी आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

विराट कोहली ने फैंस के जश्न मनाने की जाहिर की थी इच्छा

इससे पहले विराट कोहली ने खिताब जीतने के बाद कहा कि वह बेंगलुरू में आरसीबी के फैंस के साथ जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं। कोहली ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को भी फैंस के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी के जीत के बाद कई शहरों से आतिशबाजी और फैंस के नाचते हुए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैंस जोश से भरे हुए नजर आ रहे थे।

साल 2008 से ही एक ही टीम से खेले विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल में इकलौते ऐसे खिलाड़ी है, जो सारे सीजन एक ही टीम से खेले हैं। कोहली ने आईपीएल में 2008 से ही खेलना शुरू किया था, लेकिन अब जाकर उनका खिताब जीतने का सपना पूरा हो पाया है। वह लीग में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। फाइनल में भी उन्होंने 43 रनों की पारी खेली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल