1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने कैप्टन्सी डेब्यू से पहले अपडेट की अपनी इंस्टा बायो, क्या है उनके दूसरे DOB का मतलब?

श्रेयस अय्यर ने कैप्टन्सी डेब्यू से पहले अपडेट की अपनी इंस्टा बायो, क्या है उनके दूसरे DOB का मतलब?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 25, 2026 09:22 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 09:22 pm IST

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली टी20 सीरीज आयरलैंड दौरे पर 26 जून से खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत से पहले अय्यर ने अपने इंस्टग्राम बायो में दूसरी डेट ऑफ बर्थ लिखी, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर का यह टीम इंडिया के लिए पहला मैच होगा। अपने कैप्टन्सी डेब्यू से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम का बायो अपडेट किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने बायो में सेकेंड DOB के रूप में 25/12/2025 लिखा है। इसे देखकर उनके फैंस यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि इस तारीख के पीछे क्या कहानी है और अय्यर ने ऐसा क्यों लिखा।

क्या है श्रेयस अय्यर के सेकेंड DOB का मतलब?

अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट लग गई थी। मैच में कैच लपकते समय उनके पेट के अंदरूनी हिस्से में कट लग गया, जिससे अंदर ही अंदर खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। यह चोट इतनी बड़ी थी कि लोग सोचने लगे थे कि क्या वे अब कभी क्रिकेट खेल पाएंगे। इस चोट की वजह से वह कई दिनों तक खेल से दूर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट के मुताबिक 25 दिसंबर 2025 वही दिन था जब ठीक होने के बाद श्रेयस ने पहली बार अपने हाथ में बल्ला थामा था। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ मैदान पर उनकी वापसी नहीं थी, बल्कि यह उनके जीवन की एक नई शुरुआत थी। इसी वजह से उन्होंने शायद अपने इंस्टा बायो में इस तारीख का जिक्र किया है।

Shreyas Iyer insta
Image Source : INSTA/SHREYAS IYERश्रेयस अय्यर इंस्टा

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कैसा रहा था श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन?

श्रेयस अय्यर हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेले थे। इन तीन मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह एक भी अर्धशतक नहीं बना सके। हालांकि, इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और 14 मैचों में करीब 500 रन बनाए थे। पिछले कुछ समय से टी20 मैचों में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनकी भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है। अब उनकी कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ ने कितनी उम्र में किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब वैभव सूर्यवंशी का नंबर

करुण नायर ने महाराजा ट्रॉफी में मचाया गदर, 190 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर टीम को दिलाई जीत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल