1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल का गजब कारनामा, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल का गजब कारनामा, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 11, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 04:05 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड तोड़ा।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। शुभमन गिल ने इस मैच में 196 गेंदों में नाबाद 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और दो सिक्स लगाए। इस दो सिक्स के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

शुभमन गिल के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल के नाम हो गया है। वह इस साल कप्तान बनने के बाद से अब तक 14 सिक्स लगा चुके हैं। उससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 2023 में कप्तान के तौर पर 13 सिक्स लगाए थे। वहीं एमएस धोनी ने साल 2010 में बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 11 सिक्स लगाए थे। रोहित शर्मा ने साल 2024 में कप्तान के तौर पर 11 सिक्स लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान

  • 14* - शुभमन गिल, 2025
  • 13 - रोहित शर्मा, 2023
  • 11 - एमएस धोनी, 2010
  • 11 - रोहित शर्मा, 2024
  • 10 - एमएस धोनी, 2011

भारत ने पहली पारी में बनाए 500 से ज्यादा रन

इस टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर घोषित की। शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भारत की पहली पारी में शतक लगाया। उन्होंने 258 गेंदों में 175 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल ने 22 चौके लगाए। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए, 165 गेंदों की पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए। उनके अलावा नितीश रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44 रन बनाए।

दोहरा शतक लगाने से चूके जायसवाल

इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास अपने टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने का मौका था। लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इस मैच में रनआउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 175 के स्कोर पर रन आउट हुए। जायसवाल एक रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट खो बैठे। दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान शुभमन गिल उनके रनआउट से काफी दुखी नजर आए। वह भारतीय पारी के 92वें ओवर में रनआउट हुए थे।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल की गलती से रन आउट हुए जायसवाल! बुरी तरह भड़के यशस्वी; टूटा दोहरा शतक जड़ने का सपना

भारत से मिली घनघोर बेइज्जती को नहीं भूल पा रहे मोहसिन नकवी, खीज में अब उठाया ऐसा कदम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल