1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने ठोकी शानदार सेंचुरी, शतकों के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल ने ठोकी शानदार सेंचुरी, शतकों के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 15, 2023 10:12 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 10:21 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोक दिया है। इसी सेंचुरी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं।

Shubman Gill and Virat Kohli- India TV Hindi
Shubman Gill and Virat Kohli Image Source : BCCI

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश का सामना कर रही है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 8 विकेट पर 265 रन पर रोक दिया। लेकिन भारतीय टीम ने 200 रन से पहले अपने 6 विकेट खो दिए। हालांकि शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और एक शानदार सेंचुरी इस मैच में ठोक दी। गिल ने अपने शतक के दम पर इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं।

शुभमन गिल का जलवा

गिल ने अपनी सेंचुरी 117 गेंदों पर पूरी की। गिल अपने शतक के दम पर इस साल वनडे क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 96 रन पूरा करते ही इस रिकॉर्ड को बना दिया। इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड गिल ने इस साल बना लिया है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन पूरा करने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं। गिल के नाम अब सिर्फ 32 वनडे पारियों में 8 फिफ्टी और 5 शतक ठोक दिए हैं। ये खिलाड़ी अपने वनडे करियर में 65 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी कर रहा है।

विराट को भी छोड़ा पीछे

इतना ही नहीं शुभमन गिल इस साल एक रिकॉर्ड के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। गिल ने इस साल 36 पारियों में 6 शतक मारे हैं। जिसमें से 4 वनडे, 1 टेस्ट और 1 शतक टी20 में आया है। वो साल 2023 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। विराट के नाम 2023 में 22 पारियों में 5 शतक हैं। विराट ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ ये खिलाड़ी रेस्ट पर है।

बाल-बाल बचा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया को जमकर धुना

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड अभी भी अटूट, टॉप 5 में की साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल