1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shubman Gill: शुभमन गिल वापसी के लिए तैयार! भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी

Shubman Gill: शुभमन गिल वापसी के लिए तैयार! भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Oct 11, 2023 10:38 am IST,  Updated : Oct 11, 2023 10:38 am IST

World Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल कथित तौर पर इस समय डेंगू से जूझ रहे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी बीच उनकी वापसी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल की वापसी पर बड़ा अपडेट Image Source : GETTY

Shubman Gill World Cup 2023: टीम इंडिया को आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल खेलते नजर नहीं आएंगे। शुभमन गिल कथित तौर पर इस समय डेंगू से जूझ रहे हैं। टीम इंडिया को अफगानिस्तान के बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ना है। इस मैच से पहले शुभमन गिल की वापसी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

शुभमन गिल पर आया बड़ा अपडेट 

शुभमन गिल फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. उन्हें हाल ही में प्लेटलेट काउंट कम होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन माना जा रहा है कि वह अब जल्दी वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना बनी हुई है। लेकिन गिल के लिए बड़ी चुनौती मैच फिट होने की होगी। हालांकि उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना बनी हुई है। 

विक्रम राठौड़ ने दिया ये बड़ा बयान 

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राठौड़ ने गिल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह चेन्नई में बीमारी से ठीक से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बीमारी से उबर रहे हैं। उन्हें अस्पताल में एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया था। वह होटल में वापस आ गए हैं। वह चिकित्सा टीम की निगरानी में है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो कर टीम से जुड़ जाएंगे।

टीम इंडिया के बड़े मैच विनर्स में से एक 

शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 35 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 66.10 की औसत से 1917 रन बनाए हैं। वह वनडे में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। शुभमन गिल ने इस साल वनडे में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए हैं। वह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अपने आखिरी चार वनडे मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है, इनमें से दो पारियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी।

ये भी पढ़ें

ODI World Cup 2023: जीत के बाद भी पाकिस्तान को लगा झटका, हो सकता है नुकसान

भारतीय फैंस का दिल जीत ले गए बाबर आजम, वर्ल्ड कप के बीच ग्राउंड स्टाफ को दिया ये गिफ्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल