1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शतक से गिल ने ध्वस्त किया रोहित का रिकॉर्ड, बाबर आजम भी हुए पीछे; WTC में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

शतक से गिल ने ध्वस्त किया रोहित का रिकॉर्ड, बाबर आजम भी हुए पीछे; WTC में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

 Published : Oct 11, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 01:35 pm IST

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया है और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

Shubman Gill: शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उनके आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने बेहतरीन शतक से टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518 रन बनाकर घोषित की है। गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने भी दमदार पारियां खेली हैं।

शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का कीर्तिमान ध्वस्त किया है। WTC में गिल का 10वां शतक है। जबकि रोहित ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 शतक लगाए थे। गिल पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक लगाए हैं।

बाबर आजम हो गए पीछे

इसके अलावा शुभमन गिल WTC कप्तान के तौर पर भी सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में भी रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं बाबर आजम को पीछे कर दिया है। गिल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह कप्तान के तौर पर पांचवां शतक है। जबकि रोहित शर्मा और बाबर आजम ने कप्तान के तौर पर WTC में कुल चार-चार शतक लगाए थे।

WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले कप्तान:

बल्लेबाज देश शतक
जो रूट इंग्लैंड 8
दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 6
शुभमन गिल भारत 5
रोहित शर्मा भारत 4
बाबर आजम पाकिस्तान 4

भारतीय टीम ने बनाया बड़ा स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की है। टीम ने 518 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 175 रन बनाए हैं। उनके अलावा शुभमन गिल के बल्ले से 129 रनों की पारी निकली है। तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन ने भी अच्छा किया है। उन्होंने 87 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रन और ध्रुव जुरेल ने 44 रन बनाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई है।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल की गलती से रन आउट हुए जायसवाल! बुरी तरह भड़के यशस्वी; टूटा दोहरा शतक जड़ने का सपना

भारत से मिली घनघोर बेइज्जती को नहीं भूल पा रहे मोहसिन नकवी, खीज में अब उठाया ऐसा कदम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल