1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ 89 रन और टूट जाएगा डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कप्तान शुभमन गिल रचेंगे नया इतिहास

सिर्फ 89 रन और टूट जाएगा डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कप्तान शुभमन गिल रचेंगे नया इतिहास

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 28, 2025 11:16 am IST,  Updated : Jul 28, 2025 11:16 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में 5वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल के निशाने पर डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड का होगा।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं। मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट में मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश टीम की उम्मीदों को झटका देते हुए मैच ड्रॉ करवा दिया। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार शतक जड़े। अब सीरीज का आखिरी और 5वां टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर निगाहें भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर टिकी होंगी, जो बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

5 मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल 4 मैचों की 8 पारियों में 90.25 के औसत से 722 रन अपने नाम कर चुके हैं और अब उनकी नजरें डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर लगी हैं। दरअसल, शुभमन गिल के पास एक सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें सिर्फ 89 रनों की दरकार है। 5वें टेस्ट में गिल अगर दोनों पारियों में कुल मिलाकर 89 रन अपने खाते में और जोड़ लेते हैं, तो वह डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ते हुए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे। यहां गौर करने वाली बात ये है कि गिल अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। 

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

  • डॉन ब्रैडमैन - 810
  • ग्राहम गूच - 752
  • सुनील गावस्कर - 732
  • डेविड गॉवर - 732
  • गैरी सोबर्स - 722
  • शुभमन गिल - 722

शुभमन गिल का बतौर भारतीय कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करना लगभग तय है क्योंकि उन्हें इस बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

  • सुनील गावस्कर - 732
  • शुभमन गिल - 722
  • विराट कोहली - 655
  • विराट कोहली - 610 
  • विराट कोहली - 593
  • सुनील गावस्कर - 500

यह भी पढ़ें: 

टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद बेन स्टोक्स ने छुआ बड़ा मुकाम, दिग्गज खिलाड़ी के बराबर पहुंचे

IND vs ENG: चौंकाने वाला संयोग! मैनचेस्टर में हूबहू दोहराया गया साल 1936 जैसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल