1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल के लिए शुभ रहा टेस्ट क्रिकेट में ये नंबर, अब हो रहा सब मंगल-मंगल

शुभमन गिल के लिए शुभ रहा टेस्ट क्रिकेट में ये नंबर, अब हो रहा सब मंगल-मंगल

 Published : Jul 07, 2025 12:49 am IST,  Updated : Jul 07, 2025 12:49 am IST

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रनों की पारी खेली।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को उन्हीं के घर पर 336 रनों से धूल चटा दी। इस मैच में गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम की जीत में नायक बनकर उभरे। दोनों पारियों में उन्होंने खुद आगे बढ़कर लीड किया और टीम को जीत दिलाई। जब से शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे हैं। उनके प्रदर्शन में और निखार आया है। इस समय वह प्रचंड फॉर्म में हैं और खूब रन बना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बैटिंग करना उनके लिए शुभ साबित हुआ है। 

पहले टेस्ट मैच में लगाया था शतक

इंग्लैंड दौरे से ही शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। इसके बाद कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में वह नंबर-4 की बैटिंग पोजीशन पर खेलने उतरे थे। इससे पहले वह ओपनिंग और नंबर-3 पर भी खेल चुके थे। पहली बार नंबर-4 पर खेलते ही गिल ने शतक लगाया और 147 रनों की पारी खेली। भले ही टीम इंडिया को पहले मुकाबले में हार मिली हो, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे।

दूसरे टेस्ट मैच में खेली 269 रनों की पारी

इसके बाद आया दूसरा टेस्ट मैच। इसमें शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों को बुरी तरह से धोया और उनके सामने किसी दीवार की तरह खड़े रहे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह नंबर-4 पर खेलने उतरे और उन्होंने कुल 269 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 चौके और तीन छक्के निकले। दूसरी पारी में भी उन्होंने दमदार बल्लेबाजी जारी रखी और 161 रन बनाए। इस तरह से मैच में कुल 430 रन बनाए। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

नंबर-4 उतरकर दो मैचों ही बना चुके 500 से ज्यादा रन

जब से शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। उनकी किस्मत ही बदल गई है। वह टेस्ट क्रिकेट में अभी तक नंबर-4 पर दो मैचों में बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 585 रन निकले हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। जिस तरह से वह नंबर-4 की बैटिंग पोजीशन पर उतरकर रन कूट रहे हैं। इससे पहले किसी बैटिंग पोजीशन पर वह उतने सहज नहीं रहे।

विदेश में टेस्ट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान

अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने बर्मिंघम में हुआ दूसरा टेस्ट मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह इस ग्राउंड पर भारत की पहली जीत है। टीम को टेस्ट मैच जिताने में उनकी अहम भूमिका रही और वह टीम के लिए सबसे बड़े सिरमौर बनकर उभरे। दोनों पारियों में इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए वह अबूझ पहेली बने रहे। गिल विदेश में टेस्ट मैच जीतने वाले सबसे युवा भारतीय कैप्टन भी बन गए हैं। उन्होंने 25 साल 301 दिन की उम्र में यह करिश्मा किया है और सुनील गावस्कर को पीछे किया है। गावस्कर ने साल 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर 26 साल 202 दिन की उम्र में टेस्ट मुकाबला जीता था।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच से पहले ही हुआ बदलाव, स्क्वाड में इस खिलाड़ी को मिली एंट्री

आकाश दीप ने मिट्टी में मिलाया 39 साल पुराना रिकॉर्ड, 10 विकेट लेकर रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल