1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: कप्तान गिल ने खोला अपनी ऐतिहासिक पारी का राज, बताया किस तरह खुद को किया तैयार

IND vs ENG: कप्तान गिल ने खोला अपनी ऐतिहासिक पारी का राज, बताया किस तरह खुद को किया तैयार

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 04, 2025 11:31 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 11:31 am IST

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से ऐतिहासिक 269 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं गिल ने अपनी इस इनिंग के बाद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी आईपीएल के दौरान ही शुरू कर दी थी।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : INDIA TV

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। गिल ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 387 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 30 चौके और तीन छक्के भी लगाने में कामयाब रहे। शुभमन गिल ने अपनी इस पारी के दम पर जहां वर्ल्ड क्रिकेट में कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए तो वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कप्तान गिल ने अपनी इस रिकॉर्ड पारी का राज भी खोला।

आईपीएल के दौरान शुरू कर दी थी तैयारी

भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर दिए अपने बयान में बताया कि उन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के आखिर चरण के दौरान ही इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। गिल ने कहा कि मैंने कुछ चीजों पर काम किया जिसका परिणाम भी मुझे अब तक अच्छा देखने को मिला है। आईपीएल 2025 में आखिरी के कुछ हफ्तों से ही मैंने इस टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी थी, जिसके अब तक तीन पारियों के बाद ऐसा लग रहा है कि मेहनत काम आ रही है।

वहीं गिल ने स्लिप में बेन डकेट का बेहतरीन कैच पकड़ने पर भी बयान दिया और कहा मैंने पिछले कुछ दिनों से स्लिप में फील्डिंग की प्रैक्टिस करने की जगह पर बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे रहा था, लेकिन डकेट का कैच पकड़कर काफी अच्छा लगा। टीम मीटिंग में हमारी चर्चा भी हुई है कि फील्डिंग काफी अहम है क्योंकि पिछले मैच में हमने कई मौके गंवा दिए अगर ऐसा नहीं होता तो परिणाम बदल भी सकता था।

मैंने पहले से सोच लिया था कि अपना विकेट आसानी से नहीं दूंगा

शुभमन गिल ने अपने बयान में आगे कहा कि टी20 से टी20 फॉर्मेट में खेलना आसान होता है, लेकिन यदि आप टी20 में खेलने के बाद टेस्ट में आएंगे तो थोड़ा मुश्किल होती है। ऐसे में आपको अपने शरीर और दिमाग के बीच तालमेल बिठाने के लिए खुद को तैयार करना होता है। इसीलिए मैंने पहले से ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। लीड्स टेस्ट मैच में मैंने काफी आसानी से रन बनाए थे, लेकिन यहां पर रन बनाना आसान नहीं था। मैंने खुद को विकेट देखते हुए ये सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं मुकाबले को बीच में छोड़कर नहीं जाऊंगा।

ये भी पढ़ें

गिल ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियन कप्तान, बल्लेबाजी की आंधी में मटियामेट हुए बड़े-बड़े कीर्तिमान

IND vs ENG मैच में हुआ बवाल, जडेजा ने पिच पर क्या कर डाला? देखकर आगबबूला हुए अंग्रेज कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल