1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG मैच में हुआ बवाल, जडेजा ने पिच पर क्या कर डाला? देखकर आगबबूला हुए अंग्रेज कप्तान

IND vs ENG मैच में हुआ बवाल, जडेजा ने पिच पर क्या कर डाला? देखकर आगबबूला हुए अंग्रेज कप्तान

 Published : Jul 03, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 10:51 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैच में कुल 89 रन बनाए हैं और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

रवींद्र जडेजा अंपायर और बेन स्टोक्स के साथ बातचीत करते हुए- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा अंपायर और बेन स्टोक्स के साथ बातचीत करते हुए Image Source : TWITTER

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल की दमदार पारियों की बदौलत 587 रनों का स्कोर खड़ा किया। गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया और 269 रन बनाए। वहीं जडेजा अपने शतक से चूक गए और 89 रन बनाए।

पैरों के बने निशान पर हुआ बवाल

रवींद्र जडेजा जब मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें क्रिस वोक्स बॉलिंग कर रहे थे। तब पिच पर दौड़ते समय अंपायर ने उन्हें सावधान रहने को कहा, क्योंकि वह डेंजर एरिया में भाग रहे थे। जडेजा के रन भागने की वजह से पिच पर निशान बन गए थे। ओवर में शॉट पूरा करने के बाद जडेजा अंग्रेज गेंदबाज क्रिस वोक्स से बातचीत करते नजर आए।

बीच में कूदे बेन स्टोक्स

पैरों से बने निशान दिखाते हुए रवींद्र जडेजा ने क्रिस वोक्स से कहा कि मैं इधर से आया हूं। इस पर वोक्स ने कहा कि देखिए आपने क्या किया है। फिर जडेजा कहते हैं कि मैं यहां पर गेंदबाजी नहीं करुंगा। उनकी ये बात सुनकर कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद अंपायर जडेजा से बातचीत करते हुए नजर आते हैं। फिर बेन स्टोक्स बीच में आ जाते हैं और उन पर गुस्सा होते हैं। इस पर जडेजा कहते हैं कि वह ऐसा क्यों करेंगे। उनका पूरा ध्यान सिर्फ बल्लेबाजी पर ही है। लेकिन अंग्रेज कप्तान जडेजा के बयान से बिल्कुल नाखुश नजर आए। अब उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

शुभमन गिल ने लगाया दमदार दोहरा शतक

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 587 रन बनाए। टीम के लिए शुभमन गिल सबसे बड़ी हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में कुल 269 रन बनाए। बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर गिल टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए।। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 रनों का योगदान दिया। यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की पारी खेली। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 42 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना पाई।

यह भी पढ़ें:

गिल ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियन कप्तान, बल्लेबाजी की आंधी में मटियामेट हुए बड़े-बड़े कीर्तिमान

अंग्रेज बॉलर्स के लिए काल बना ये भारतीय बल्लेबाज, जितने भी टेस्ट मैच खेले सब में बनाया 50+ स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल