1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shubman Gill vs Shivam Dube : CSK और GT के प्‍लेयर्स में छिड़ी जंग, जीतेगा कोई और....

Shubman Gill vs Shivam Dube : CSK और GT के प्‍लेयर्स में छिड़ी जंग, जीतेगा कोई और....

 Published : May 29, 2023 01:09 pm IST,  Updated : May 29, 2023 01:14 pm IST

IPL 2023 CSK vs GT Final : आईपीएल 2023 में सीएसके और जीटी के बीच फाइनल होगा, लेकिन इस बीच शुभमन गिल और शिवम दुबे के बीच गजब की जंग चल रही है।

Shubman Gill vs Shivam Dube - India TV Hindi
Shubman Gill vs Shivam Dube Image Source : PTI

Shubman Gill vs Shivam Dube IPL 2023 Final CSK vs GT  : आईपीएल 2023 का रोमांच एक दिन और आगे बढ़ गया है। इस साल का फाइनल 28 मई को खेला जाना था, लेकिन बारिश ने रविवार को फाइनल नहीं होने दिया। इसके बाद बीसीसीआई ने ऐलान किया कि फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। अब सीएसके और जीटी की टीमें आमने सामने फिर से होने जा रही हैं। खिताब जीतने के लिए तो दोनों टीमों के बीच जोरआजमाइश होगी ही, साथ ही इन दोनों टीमों के प्‍लेयर्स के भी आमने सामने आ गए हैं। हालांकि इसके बाद भी जीत किसी तीसरे खिलाड़ी की हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन आखिरी फैसला फाइनल मैच के बाद ही होगा। 

शुभमन गिल और शिवम दुबे के बीच सबसे ज्‍यादा सिक्‍स लगाने की जंग 

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल इस साल के आईपीएल में गजब के फार्म में हैं। पहले उन्‍होंने आईपीएल 2023 में बैक टू बैक सेंचुरी मारी और उसके बाद एक मैच छोड़कर फिर शतक लगा दिया। यानी चार  मैचों में तीन शतक। इससे बेहतर फार्म और क्‍या ही होगा। इस बार के आईपीएल में सबसे ज्‍यादा छक्‍के यानी सिक्‍स लगाने वाले प्‍लेयर्स की बात की जाए तो यहां पर फॉफ डुप्‍लेसी नंबर एक पर चल रहे हैं। उन्‍होंने 36 सिक्‍स लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सीएसके के शिवम दुबे हैं और तीसरे पर शुभमन गिल। जहां एक ओर शिवम दुबे ने 15 मैचों में 33 छक्‍के लगाए हैं, वहीं शुभमन गिल ने 16 मैचों में 33 छक्‍के लगाने का काम किया है। अब इन दोनों में से आगे कौन निकलेगा, इसका फैसला आज के फाइनल मैच के  बाद ही होगा। हालांकि ये भी संभव है कि नंबर एक पर पहले से ही काबिज फॉफ डुप्‍लेसी टॉप पर ही रहें और ये दोनों खिलाड़ी पीछे रह जाएं। 

Shubman Gill
Image Source : APShubman Gill

शिवम दुबे ने इस साल सीएसके के लिए किया है शानदार प्रदर्शन 
शिवम दुबे के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी अच्‍छा गया है। उन्‍होंने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए 15 मैचों में 386 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.09 का है, वहीं स्‍ट्राइक रेट 158.84 का है। वे इस सीजन तीन अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं शुभमन गिल की बात की जाए तो उनके नाम 16 मैचों में 851 रन हो गए हैं। उनका औसत 60.78 का है और स्‍ट्राइक रेट 156.43 का है। वे अब तक तीन शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं।

Shivam Dube
Image Source : PTIShivam Dube

शुभमन गिल ऑरेंज कैप जीतने के भी प्रबल दावेदार 
शुभमन गिल के बारे में पूरी संभावना है कि वे ऑरेंज कैप पर कब्‍जा कर सकते हैं, उनके नाम अभी तक 851 रन हैं और उसके आसपास भी कोई नहीं है। सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में नंबर एक पर तो शुभमन हैं ही, नंबर दो पर फॉफ डुप्‍लेसी और नंबर तीन पर विराट कोहली हैं, जिनका आईपीएल का ये सीजन खत्‍म हो गया है। लेकिन देखना ये दिलचस्‍प होगा कि वे कितने रन बनाकर इस सीजन को खत्‍म करते हैं। हालांकि वे विराट कोहली के रिकॉर्ड से काफी पीछे हैं। साल 2016 के आईपीएल में विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे, जो एक सीजन में एक खिलाड़ी की ओर से बनाए गए सबसे ज्‍यादा रन हैं। लेकिन संभावना तो है ही कि वे कोहली को पीछे छोड़ दें। इसके लिए उन्‍हें 123 रन और बनाने होंगे। वैसे तो ये बड़ा काम है, लेकिन जिस तरह के फार्म में शुभमन गिल इस वक्‍त हैं, कुछ कहा भी नहीं जा सकता। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा, तो क्‍या CSK का फाइनल जीतना पक्‍का !

IPL 2023 में लगे हैं 1105 सिक्‍स, यहां देखिए टॉप 10 की लिस्‍ट 

IPL ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, WTC Final पर पड़ेगा बहुत बुरा असर!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल