1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ये बड़ा करिश्मा, मैच हारकर भी इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ये बड़ा करिश्मा, मैच हारकर भी इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

 Published : Jan 15, 2024 09:27 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 09:27 am IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को पहले टी20 मैच में 3 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे के एक स्टार खिलाड़ी ने मैच हारकर भी इतिहास रच दिया है।

sikandar raza - India TV Hindi
sikandar raza Image Source : GETTY

Zimbabwe vs Sri Lanka 1st T20: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका के लिए एंजोलो मैथ्यूज ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई। लेकिन जिम्बाब्वे के एक प्लेयर ने मैच हारकर भी इतिहास रच दिया है। इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार एक बड़ा करिश्मा किया है। 

रजा ने पहली बार किया ये कमाल

श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनका टी20 इंटरनेशनल में ये लगातार पांचवां अर्धशतक है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार पांच अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उनके पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया है। 

सिकंदर रजा ने T20I क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 62 रन, आयरलैंड के खिलाफ 65 रन, केन्या के खिलाफ 82 रन, नाइजीरिया के खिलाफ 65 रन और रवांडा के खिलाफ 58 रनों की पारियां खेली हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम और रीजा हेंड्रिक्स ने लगातार चार-चार अर्धशतक लगाए थे। 

श्रीलंका ने जीता मैच 

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए। टीम के लिए सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 62 रन और सीन विलियम्स ने 14 रन बनाए। क्रेग इर्विन ने 10 रन और तिनाशे कामुनुकामवे ने 26 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए महेश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके बाद एंजोलो मैथ्यूज ने 46 रनों की तूफानी पारी खेलकर श्रीलंका को जीत दिला दी। कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने 17-17 रन बनाए। 

 
यह भी पढ़ें: 

अक्षर पटेल T20 क्रिकेट में 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय; जानिए पहला है कौन?

सीरीज जीतते ही गदगद हुए कप्तान रोहित शर्मा, इन 2 खिलाड़ियों की तारीफ में खोल दिया दिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल