1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में चौकों और छक्कों का किंग है ये खिलाड़ी, लीग के इतिहास में ऐसा करने वाला पहला बल्लेबाज बना

IPL में चौकों और छक्कों का किंग है ये खिलाड़ी, लीग के इतिहास में ऐसा करने वाला पहला बल्लेबाज बना

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 23, 2024 09:00 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 09:00 pm IST

IPL 2024 में एक खिलाड़ी ने सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। इस खिलाड़ी ने ऐसा करनामा किया जिसे आजतक आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है।

Shikhar Dhawan - India TV Hindi
शिखर धवन और ऋषभ पंत Image Source : IPL

IPL 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। पंजाब ने सीजन के पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की है। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को यह मुकाबला 6 विकेट से हराया। हालांकि कप्तान शिखर धवन इस मुकाबले में कुछ खास पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी पारी के दमपर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

शिखर धवन का महारिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शिखर धवन ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी जड़े। इस मुकाबले में उन्होंने जैसे ही अपना पहला चौका जड़ा वह आईपीएल इतिहास में 900 बाउंड्री (छक्के + चौके) जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। दुनिया का कोई भी अन्य खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है। इस मैच के बाद उनके नाम 903 बाउंड्री हो गए हैं। धवन के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम है। वहीं तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाले बल्लेबाज

  1. शिखर धवन - 903 बाउंड्री
  2. विराट कोहली - 880 बाउंड्री
  3. डेविड वॉर्नर - 877 बाउंड्री
  4. रोहित शर्मा - 812 बाउंड्री
  5. क्रिस गेल - 762 बाउंड्री

कैसा रहा मैच का हाल

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल लिया था। जोकि टीम के हक में रहा। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के टारगेट को आखिरी ओवर में चेज किया। जीत के लिए 175 का टारगेट चेज कर रही पंजाब ने आखिरी ओवर में मैच जीता। उन्होंने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बना इस मैच को अपने नाम किया। 

यह भी पढ़ें

KKR vs SRH: खत्म हुआ फैंस का इंतजार! 9 साल बाद IPL मैच खेलने उतरा ये खिलाड़ी

PBKS vs DC: पंजाब को नए स्टेडियम में मिली जीत, आखिरी ओवर में ऐसे खत्म हुआ मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल