1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने जड़ा दोहरा शतक, श्रीलंका के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

SL vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने जड़ा दोहरा शतक, श्रीलंका के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 30, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 01:23 pm IST

SL vs AUS: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्माना ख्वाजा ने शानदार पारी खेली है। उन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। उस्मान ख्वाजा ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Usman Khawaja- India TV Hindi
उस्मान ख्वाजा Image Source : AP

SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले का आयोजन गाले में किया जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। जिसके बाद टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। मैच के दूसरे दिन उन्होंने यह कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है।

ख्वाजा ने बनाया खास रिकॉर्ड

उस्मान ख्वाजा ने इस मुकाबले में 290 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया है। उन्होंने इस दौरान 16 चौके और एक छक्का जड़ा। उस्मान ख्वाजा श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। माइकल स्लेटर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में 219 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में जैसे ही 219 रन के आंकड़े को पार किया वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं।

कैसा रहा अब तक मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से श्रीलंका पर हावी नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के सामने कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मैच में 251 गेंदों पर 141 रनों की पारी खेली थी। वहीं ट्रेविस हेड और जोस इंग्लिस ने अर्धशतक बनाया है। श्रीलंका ने इस मैच में बड़ी आसानी के साथ 500 रन बना लिए हैं। श्रीलंकाई टीम के लिए इस मैच में वापसी करना यहां से काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली का AURA, रणजी मैच देखने के लिए रात 3 बजे से लाइन में लगे लोग, फिर भी लौटना पड़ा घर

रणजी ट्रॉफी में शतक के बाद लिया हैट्रिक, टीम इंडिया में वापसी को तैयार ये स्टार ऑलराउंडर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल