Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs IRE Cricket Score Updates: श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, आयरलैंड को 20 रनों से हराया

SL vs IRE Cricket Score Updates: श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, आयरलैंड को 20 रनों से हराया

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 08, 2026 06:36 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 10:50 pm IST

SL vs IRE Cricket Score Updates: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सामने 164 रन का टारगेट रखा था।

श्रीलंका बनाम...- India TV Hindi
Image Source : AP श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

SL vs IRE T20 World Cup 2026 Cricket Score Updates ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला गया, जिसे मेजबान टीम ने 20 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया था। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई।

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। श्रीलंका को पहला झटका कामिल मिशारा के रूप में लगा। वह 11 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कुसल मेंडिस को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने 19 बॉल पर 44 रन की तेज पारी खेली। वहीं कुसल मेंडिस 43 बॉल पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटे। आयरलैंड की तरफ बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए।

आयरलैंड की तरफ से एक भी बल्लेबाज नहीं खेल पाए बड़ी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। उनकी टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और इस वजह से वह टारगेट को हासिल करने में नाकाम रही। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हैरी टैक्टर ने बनाए, उन्होंने 34 गेंदों में 40 रन बनाए। उनके बाद रॉस अडायर ने 23 गेंद में 34 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने 18 गेंद में 21 रन तो वहीं कर्टिस कैंफर ने 11 बॉल पर 13 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से महेश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

SL vs IRE: इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षाना, मथीशा पथिराना

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज

SL vs IRE: दोनों टीमों का स्क्वॉड

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललागे, दासुन शनाका (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement