Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs NZ: कोलंबो में बारिश के चलते क्या फिर से मुकाबला होगा रद्द? अगर हुआ ऐसा तो जानें किसे हो जाएगा फायदा

SL vs NZ: कोलंबो में बारिश के चलते क्या फिर से मुकाबला होगा रद्द? अगर हुआ ऐसा तो जानें किसे हो जाएगा फायदा

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 25, 2026 04:56 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 04:56 pm IST

SL vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अहम मेजबान श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें मौसम को लेकर भी टिकी रहने वाली हैं।

SL vs NZ T20 World Cup 2026 Match Weather Report- India TV Hindi
Image Source : AP श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच वेदर रिपोर्ट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में 25 फरवरी को मेजबान श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच में अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। न्यूजीलैंड को सुपर-8 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना था, लेकिन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुई बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया था। वहीं दूसरी तरह मेजबान श्रीलंकाई टीम को लेकर बात की जाए तो उन्हें सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ हुए मैच में 51 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच की अहमियत को देखते हुए सभी की नजरें मौसम पर भी टिकी रहने वाली हैं।

बारिश की संभावना कम लेकिन खलल पड़ने की उम्मीद

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले के दौरान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश के चलते मैच रद्द होने की संभावना काफी कम जताई गई है, लेकिन मुकाबले के बीच में थोड़ा खलल जरूर देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है, जिससे साफ है कि मुकाबले की शुरुआत तय समय पर हो जाएगी। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो में शाम 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बारिश होने की संभावना सिर्फ 14 फीसदी ही जताई गई है। वहीं इसके बाद बारिश होने की संभावना में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसमें रात 10 बजे के करीब ये 49 फीसदी तक पहुंच जाएगी। ऐसे में टारगेट का पीछा करने वाली टीम के लिए डकवर्थ लुईस नियम को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी करनी होगी।

अगर मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फायदा

इस मैच में मौसम को देखते हुए कम से कम 5-5 ओवर्स का खेल होने की पूरी संभावना है। इसके बावजूद अगर ये मैच बारिश के चलते रद्द होता है तो उस स्थिति में इसका सबसे ज्यादा नुकसान श्रीलंका की टीम को होगा, जिनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग मुश्किल हो जाएगा। इस ग्रुप में इंग्लैंड की टीम अपने पहले 2 मैचों में जीत हासिल करने के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुका है। वहीं इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम की उम्मीद सबसे ज्यादा दिख रही है। कीवी टीम जिनके अभी एक अंक है उसके मैच रद्द होने पर 2 अंक हो जाएंगे और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।

वहीं इस मुकाबले के रद्द होने से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जरूर जिंदा रहेगी क्योंकि फिर उन्हें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में इंग्लैंड के जीतने की दुआ करनी होगी, जबकि अपना आखिरी सुपर-8 मैच जो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेलना है उसे जीतना होगा। वहीं यदि इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो श्रीलंका जहां सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर हो जाएगी तो वहीं पाकिस्तान के लिए भी सफर लगभग खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

क्या द हंड्रेड से बाहर होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? ECB का आया बड़ा बयान

T20 WC 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, जानें क्या है पूरा समीकरण?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement