1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs PAK 2nd Test Day 4 Highlights: पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 419 रन और, श्रीलंका को 9 विकेट की जरूरत

SL vs PAK 2nd Test Day 4 Highlights: पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 419 रन और, श्रीलंका को 9 विकेट की जरूरत

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 27, 2022 09:13 am IST,  Updated : Jul 27, 2022 05:02 pm IST

SL vs PAK 2nd Test Day 4 Highlights: श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 360/8 के स्कोर पर घोषित की और पाकिस्तान को जीत के लिए 508 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

Sri Lanka vs Pakistan 2nd Test Day 4- India TV Hindi
Sri Lanka vs Pakistan 2nd Test Day 4 Image Source : TWITTER SRI LANKA CRICKET

SL vs PAK 2nd Test Day 4 Highlights: श्रीलंका की पहली पारी के 378 रनों के जवाब में पाकिस्तानी टीम तीसरे दिन 231 रनों पर सिमट गई। मेजबानों ने चौथे दिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने की अर्धशतकीय और धनंजय डी सिल्वा की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत दूसरी पारी 8 विकेट पर 360 रन बनाकर घोषित की। पहली पारी में मेजबान टीम को कुल 147 रनों की बढ़त मिलती थी जिसके साथ पाकिस्तान को जीत के लिए मिला 508 रनों का लक्ष्य। चौथे दिन भी खराब रोशनी के कारण 26 ओवर पहले खेल खत्म हुआ। पाकिस्तान का स्कोर स्टंप्स तक एक विकेट पर 89 रन था। पाकिस्तान को जीत के लिए 419 रनों की जरूरत है वहीं श्रीलंका को सीरीज में बराबरी करने के लिए 9 विकेट और चाहिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल