1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL-W vs IND-W Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें चुने कप्तान और उपकप्तान

SL-W vs IND-W Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें चुने कप्तान और उपकप्तान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 10, 2025 11:18 pm IST,  Updated : May 10, 2025 11:18 pm IST

भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच मैच 11 मई को कोलंबो में खेला जाएगा। इस ट्राई सीरीज में भारत और श्रीलंका के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने भी हिस्सा लिया था।

IND-W vs SL-W- India TV Hindi
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला Image Source : GETTY

SL-W vs IND-W Dream11 Prediction: ट्राई-नेशन वनडे सीरीज 2025 का फाइनल मैच श्रीलंका महिला और भारत महिला के बीच 11 मई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करने के बाद फाइनल का सफर तय किया था। अब फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें, श्रीलंकाई टीम सीरीज के पिछले चार में से दो मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची। जबकि भारतीय टीम पिछले चार में से तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है।

वनडे में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

महिला वनडे में भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से भारत ने 30 और श्रीलंका ने सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं। यानी कि भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी है। अब देखना ये होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

SL-W vs IND-W: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार रहती है। बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, क्रीज पर एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे ही स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है।

SL-W vs IND-W: मैच के लिए ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर– ऋचा घोष (कप्तान)

बल्लेबाज– स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर, हर्षिता समरविक्रमा

ऑलराउंडर- चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), दीप्ति शर्मा, प्रतिका रावल

गेंदबाज– स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, सुंगधिका कुमारी

यह भी पढ़ें

IPL 2025 पर BCCI जल्द ही लेगा बड़ा फैसला, टूर्नामेंट को लेकर सामने आया ये अपडेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, यूएई-कतर मैच में हुआ ये गजब कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल