1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे, कर दिया ये बड़ा कारनामा

स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे, कर दिया ये बड़ा कारनामा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 11, 2025 01:29 pm IST,  Updated : May 11, 2025 01:29 pm IST

IND vs SL: भारतीय महिला क्रिकेट कोलंबो के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेल रही है, जिसमें स्मृति मंधाना के बल्ले से जहां शतकीय पारी देखने को मिली है तो वहीं उसके साथ ही वह एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब हो गईं।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY

भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में 101 गेंदों में 116 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। मंधाना की पारी के दम पर टीम इंडिया इस खिताबी मैच में मेजबान श्रीलंका को 300 रनों से ज्यादा का टारगेट देने में सफल रही। मंधाना का जहां वनडे में ये 11वीं शतकीय पारी थी तो वहीं उन्होंने एक मामले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ने का काम भी किया।

स्मृति मंधाना वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी बनी

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने अपनी 116 रनों की पारी के दौरान कुल 15 चौके और 2 छक्के भी लगाए इसी के साथ वह अब भारतीय महिला टीम की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं हैं। मंधाना ने इस मामले में हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है। मंधाना ने अब तक 102 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.59 के औसत से जहां कुल 4473 रन बनाएं हैं तो वहीं 54 छक्के भी लगाने में कामयाब हुईं हैं। वहीं दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर को लेकर बात की जाए तो वह 146 वनडे मैच खेलने के बाद 37.55 के औसत से 3973 रन बना चुकी हैं और उनके बल्ले से 53 छक्के देखने को मिले हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना - 54 छक्के

हरमनप्रीत कौर - 53 छक्के

ऋचा घोष - 21 छक्के

मिताली राज - 19 से अधिक छक्के

महिला वनडे की इस लिस्ट में टॉप-5 में पहुंची मंधाना

स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में टॉप-5 प्लेयर्स में पहुंच गई हैं। मंधाना ने अभी तक अपने वनडे करियर में जहां 11 शतकीय पारियां खेली हैं तो वहीं उनके बल्ले से 31 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। इसी के साथ मंधाना अब तक 42 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने में कामयाब हो चुकी हैं। मंधाना ने लौरा वॉल्वडोर्ट की बराबरी की है जिन्होंने भी 42 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मिताली राज हैं जिन्होंने 71 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है।

ये भी पढ़ें

जिम्बाब्वे की टीम पहुंची इंग्लैंड, इस तारीख से खेला जाएगा ऐतिहासिक टेस्ट, 22 साल बाद होगा आमना-सामना

टीम इंडिया को टेस्ट में कप्तान के साथ मिलेगा नया उपकप्तान, कोहली पर संशय बरकरार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल