महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने अपने दम पर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। मंधाना के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं और वह अपनी लय में लौट आई हैं।
स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका
स्मृति मंधाना ने महिला वर्ल्ड कप में अभी तक कुल तीन शतक लगाए हैं। अगर वह महिला वर्ल्ड कप में एक शतक और लगा देती हैं, तो वह भारत के लिए महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली प्लेयर बन जाएंगी और सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे छोड़ देंगी। अगर वह शतक लगाने में सफल हो जाती है, तो वह महिला वर्ल्ड कप में चार शतक लगाने वाली पहली भारतीय प्लेयर बन जाएंगी।
मंधाना ने वर्ल्ड कप में खेले कुल 22 मैच
स्मृति मंधाना ने अभी तक महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 22 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 890 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल रहे हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 123 रन रहा है।
शानदार फॉर्म में हैं स्मृति मंधाना
महिला वर्ल्ड कप 2025 के शुरुआती तीन मैचों में तो स्मृति मंधाना अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। इसके बाद उन्होंने लय पकड़ी और वह लगातार तीन मैचों में फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 88 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली है। वह लय में लौट चुकी हैं और उनके बल्ले से खूब रन भी निकल रहे हैं। उनकी फॉर्म को देखते हुए वह आसानी से एक शतक लगा सकती हैं।
भारतीय महिला टीम ने अभी तक जारी टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत दर्ज की है और तीन मैच हारे हैं। 6 अंकों के साथ अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 0.628 है। भारतीय टीम का जारी टूर्नामेंट में अभी बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच बचा हुआ है, जो उसे 26 अक्टूबर को खेलना है। इसके बाद सेमीफाइनल मैच भी खेलना है। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल जीत जाती है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इस तरह से भारतीय टीम अभी तीन मुकाबले खेल सकती है।
यह भी पढ़ें:
टीम बदली, कप्तान बदले, लेकिन किस्मत नहीं दे रही साथ; भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस
तीसरे ODI में क्यों नहीं खेल रहे नितीश कुमार रेड्डी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट