1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 में किसे देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, 8.4 करोड़ वाले प्लेयर का लिया नाम

IPL 2026 में किसे देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, 8.4 करोड़ वाले प्लेयर का लिया नाम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 25, 2026 07:44 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 10:33 am IST

सौरव गांगुली ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान आईपीएल 2026 को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सीजन वो किस प्लेयर को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
सौरव गांगुली Image Source : AP

IPL 2026 का आगाज तीन दिन बाद यानी कि 28 मार्च से होने वाला है। इस सीजन की शुरुआत से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने उस खिलाड़ी को लेकर बात की है, जिसे वो आईपीएल 2026 में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। गांगुली ने इस दौरान इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे प्लेयर्स का जिक्र जरूर किया, लेकिन जिस प्लेयर को लेकर वो सबसे ज्यादा एक्ससाइटेड हैं वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। उस खिलाड़ी को दिल्ली ने पिछले साल मिनी ऑक्शन में 8.4 करोड़ में खरीदा था।

आकिब नबी को लेकर सौरव गांगुली ने क्या कहा?

सौरव गांगुली ने कहा कि कि आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिनमें जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी शामिल हैं। नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से गांगुली ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा मैं आकिब नबी को देखने के लिए उत्सुक हूं। वे सभी युवा है वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा युवा हैं। वे सभी अपने चरम पर हैं और यही आईपीएल की पहचान है। लेकिन मैं देखना चाहूंगा कि आकिब नबी इस लीग में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

इस दौरान गांगुली ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये नियम आगे भी बना रहेगा। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस नियम की आलोचना की थी। इस बीच गांगुली ने कहा कि ये नियम किसी को पसंद आएगा किसी को नहीं पसंद आएगा, लेकिन इसके बाद भी इस नियम को हटाए जाने की संभावना बेहद कम है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मुझे लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा। जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था, तब यह आ चुका था। यह यहीं रहेगा, किसी को पसंद आएगा, किसी को नहीं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के मुताबिक दोनों टीमें मैच के दौरान अपने प्लेइंग XI में एक बदलाव कर सकती हैं।

क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं सौरव गांगुली

गांगुली ने इस कार्यक्रम के दौरान ये भी कहा कि वो हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं। चाहे वो कोच के तौर पर हो या किसी और भूमिका में। गांगुली के मार्गदर्शन में प्रिटोरिया कैपिटल्स एसए20 लीग में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी और अंत में रनर अप रही है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कोच की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट से जुड़े रहना चाहता हूं और कोचिंग में मेरी रुचि है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर में खिलाड़ी, कप्तान और प्रशासक हर भूमिका निभाई है। वह भविष्य में मिलने वाले हर अवसर को अपनाने के लिए तैयार हैं।

​यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश टीम में हो सकती है शाकिब अल हसन की वापसी, चीफ सिलेक्टर ने बताया कैसे होगा कमबैक

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल