1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'इसमें हार्दिक पांड्या की गलती नहीं है', सौरव गांगुली ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को किया सपोर्ट

'इसमें हार्दिक पांड्या की गलती नहीं है', सौरव गांगुली ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को किया सपोर्ट

 Published : Apr 06, 2024 08:28 pm IST,  Updated : Apr 06, 2024 08:37 pm IST

Sourav Ganguly: IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और हर मैच में टीम को हार झेलनी पड़ी है। अब इस पर सौरव गांगुली ने बड़ी बात कही है।

Sourav Ganguly And Hardik Pandya- India TV Hindi
Sourav Ganguly And Hardik Pandya Image Source : GETTY/PTI

IPL 2024 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अपने शुरुआती तीन मुकाबले हार चुकी है। जब से मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि पांड्या पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तानी करेंगे तब से उन्हें फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। अहमदाबाद में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर उनकी पहले मैच में उनकी हूटिंग की गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए जब वह हैदराबाद गए, तब भी यह सिलसिला जारी रहा। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला घरेलू मैच खेला तो भी हार्दिक की हूटिंग की गई। अब इस पर सौरव गांगुली ने बड़ी बात कही है। 

सौरव गांगुली ने कही ये बात

सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पांड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है। क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें। आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। 

'हार्दिक की नहीं है गलती'

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने कहा कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है। लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है। मुंबई इंडियंस रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

पांच बार जीता है खिताब

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन टीम आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को पहले मैच में गुजरात के खिलाफ 6 रन से, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रन से और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। 

यह भी पढ़ें 

(Input: PTI)

RCB के लिए सौरव चौहान ने किया डेब्यू, फॉफ की कप्तानी में मिला मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बेहद बुरी खबर, IPL 2024 से बाहर हो गया ये धाकड़ खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल