1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी ये टीमें, सौरव गांगुली ने कर दी भविष्यवाणी

ODI वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी ये टीमें, सौरव गांगुली ने कर दी भविष्यवाणी

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 09, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Jul 09, 2023 01:09 pm IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

Sourav Ganguly - India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : GETTY

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से होना है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। भारत ने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन पिछले 10 सालों से टीम इंडिया एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। अब भारत के पूर्व सौरव गांगुली ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। 

सौरव गांगुली ने कही ये बात 

सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्ज पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत शामिल हैं। आप बड़े मैचों के लिए न्यूजीलैंड को कम नहीं आंक सकते हैं। मैं पांच चुनूंगा और पाकिस्तान को शामिल करूंगा। पाकिस्तान को क्वालीफाई करना चाहिए ताकि ईडन गार्डन्स में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हो सके। उन्होंने नॉकआउट के रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे पास अच्छे प्लेयर्स हैं और उम्मीद है। इस बार हम अच्छा करेंगे। 

ऐसे है दोनों टीमों का रिकॉर्ड 

पाकिस्तान की टीम साल 2016 के बाद भारत में खेलने के लिए तैयार है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हर बार भारत ने बाजी मारी है। 

इन 10 टीमों ने किया है क्वालीफाई 

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स ने क्वालीफाई किया है। 

विश्व कप में भारत का शेड्यूल: 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम नीदरलैंड्स, 11 नवंबर, बेंगलुरु

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल