1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुकाबले से पहले हुआ प्लेइंग 11 का ऐलान, CSK के प्लेयर को मिला टेस्ट में डेब्यू का मौका

मुकाबले से पहले हुआ प्लेइंग 11 का ऐलान, CSK के प्लेयर को मिला टेस्ट में डेब्यू का मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 27, 2025 05:54 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 05:54 pm IST

ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलबायो के मैदान पर 28 जून से होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें 2 प्लेयर्स को डेब्यू का मौका मिला है।

Dewald Brevis- India TV Hindi
डेवाल्ड ब्रेविस Image Source : GETTY

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का खिताब जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 28 जून से जिम्बाब्वे दौरे का आगाज करेगी। अफ्रीकी टीम को यहां पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो WTC 2025-27 के संस्करण का हिस्सा तो नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्हें कुछ नए प्लेयर्स को परखने का मौका जरूर मिल जाएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबले साउथ अफ्रीका की टीम को बुलवायो के मैदान पर खेलने हैं, जिसमें पहले मैच के लिए उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया, इसमें 2 प्लेयर्स को टेस्ट में डेब्यू का भी मौका मिला है।

डेवाल्ड ब्रेविस और प्रिटोरियस को मिला टेस्ट में डेब्यू का मौका

साउथ अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलवायो के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में केशव महाराज की कप्तानी में खेलने मैदान पर उतरेगी। इस मैच के लिए उन्होंने जो अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है उसमें डेवाल्ड ब्रेविस और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस डेब्यू करेंगे। पिछले काफी समय से ब्रेविस अफ्रीकी टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन उन्हें इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा था। इन दो प्लेयर्स के अलावा कोडी यूसुफ, टोनी डी जोर्जी और कॉर्बिन बॉश भी पहले टेस्ट मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज के लिए जब साउथ अफ्रीका की स्क्वाड का ऐलान किया गया था तो उसमें कई अहम प्लेयर्स को आराम देने के इरादे से उन्हें नहीं चुना गया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रीट्जके, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), कोडी यूसुफ, क्वेना मफाका।

ब्रेविस का फर्स्ट क्लास में है 41 का औसत

आईपीएल 2025 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलने वाले डेवाल्ड ब्रेविस की गिनती मौजूदा समय के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में की जाती है। 22 साल के ब्रेविस का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 20 मैचों में 41.31 के औसत से 1322 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

ये भी पढ़ें

ICC ने 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज पर लिया कड़ा एक्शन, इस हरकत के चलते लगा दिया जुर्माना

IND vs ENG: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, अभी तक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल