1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट स्क्वाड का हुआ ऐलान, CSK टीम के प्लेयर को मिला मौका, 5 अनकैप्ड खिलाड़ी चुने गए

टेस्ट स्क्वाड का हुआ ऐलान, CSK टीम के प्लेयर को मिला मौका, 5 अनकैप्ड खिलाड़ी चुने गए

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 06, 2025 07:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 07:15 pm IST

SA vs ZIM: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 28 जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें सीनियर प्लेयर्स को जहां आराम दिया गया है तो वहीं 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है।

Dewald Brevis- India TV Hindi
डेवाल्ड ब्रेविस Image Source : GETTY

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून तक साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम जून महीने के आखिर में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी जहां पर उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा टी20 ट्राई सीरीज भी खेलनी है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें सीनियर प्लेयर्स को जहां आराम दिया गया तो वहीं 5 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस को टेस्ट टीम में मिली जगह

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान की गई स्क्वाड में आईपीएल 2025 में सीएसके टीम का हिस्सा रहे डेवाल्ड ब्रेविस को भी शामिल किया है, जिनके टेस्ट में डेब्यू की पूरी उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा 19 साल के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी शामिल किया गया है जिन्होंने सिर्फ 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और उसमें उनका बल्लेबाजी औसत जहां 65.67 का है तो वहीं तीन शतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। इसके अलावा लेसेगो सेनोक्वाने, कोडी यूसुफ और प्रेनेलन सुब्रायन अनकैप्ड प्लेयर्स हैं जिनको इस टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की स्क्वाड में शामिल किया गया है।

टेम्बा बावूमा संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेम्बा बावूमा साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर बात की जाए तो उन्हें पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। वहीं ब्रेविस ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12 पारियों में 47.75 के औसत से कुल 573 रन बनाए हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वाड

टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगहम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरज़ी, ज़ुबैर हमजा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एन्गिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल वेरिने, कोडी यूसुफ।

ये भी पढ़ें

हो गया बड़ा ऐलान, इस साउथ अफ्रीकी को मिली कोच पद की अहम जिम्मेदारी

टीम इंडिया के लिए एक अंग्रेज बल्लेबाज सबसे बड़ा खतरा, लगा देता है सेंचुरी की लाइन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल