1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका ने दोहराया 25 साल पुराना इतिहास, दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से रौंदा

साउथ अफ्रीका ने दोहराया 25 साल पुराना इतिहास, दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से रौंदा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 26, 2025 12:36 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 12:58 pm IST

IND vs SA: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज को साउथ अफ्रीका ने 2-0 से अपने नाम किया।

IND vs SA- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 से भारत का क्लीन स्वीप किया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम 25 साल पुराना इतिहास दोहराने में कामयाब रही। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने साल 2000 में भारत में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया था। वहां भी साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी। 

साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने रखा था बड़ा टारगेट

इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने 549 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा था। वहीं आखिरी दिन टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 522 रन की जरूरत थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने भारत के दो विकेट हासिल कर लिए थे। वहीं आखिरी दिन दो सेशन के अंदर साउथ अफ्रीका ने बचे हुए 8 विकेट हासिल करके एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका की इस जीत में गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने अहम भूमिका निभाई।

साइमन हार्मर और मार्को जेनसेन रहे साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो

इस मैच में साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका उनके गेंदबाजों ने निभाई। पहली पारी में टीम के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने 6 विकेट हासिल किए। वहीं दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 8 विकेट हासिल किए। वहीं पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। इस तरह से हार्मर ने कुल मिलाकर इस मैच में 9 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि मार्को जेनसेन ने पहली पारी में बल्ले से भी 93 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 489 रन

इस टेस्ट मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम 489 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने शानदार 109 रन की पारी खेली थी। जवाब में टीम पहली पारी में 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और भारत के सामने 549 रन का टारगेट रखा था। जवाब में टीम इंडिया दूसरी पारी में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 408 रन से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: साइमन हार्मर ने गेंद से दिखाया बड़ा कमाल, भारत में ऐसा करने वाले बने पहले अफ्रीकी खिलाड़ी

साई सुदर्शन के लिए करो या मरो, इस सीरीज में पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया ये कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल