1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WCL 2025: एबी डिविलियर्स की शतकीय पारी ने साउथ अफ्रीका को बनाया चैंपियन, पाकिस्तानी गेंदबाजों की निकाल दी हेकड़ी

WCL 2025: एबी डिविलियर्स की शतकीय पारी ने साउथ अफ्रीका को बनाया चैंपियन, पाकिस्तानी गेंदबाजों की निकाल दी हेकड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 03, 2025 12:41 am IST,  Updated : Aug 03, 2025 12:41 am IST

PAK-C vs SA-C: साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से मात देने के साथ खिताब को अपने नाम किया। एबी डिविलियर्स के बल्ले से इस मैच में नाबाद मैच विनिंग शतकीय पारी देखने को मिली।

Ab De Villers- India TV Hindi
एबी डिविलियर्स Image Source : GETTY

एबी डिविलियर्स 41 साल की उम्र में भी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देख फैंस भी हैरान हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल मुकाबले में डिविलियर्स के बल्ले से बेहतरीन नाबाद 120 रनों की मैच विनिंग पारी पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ देखने को मिली। इस मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम को खिताब जीतने के लिए 20 ओवर्स में 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने डिविलियर्स की धुआंधार पारी के दम पर 16.5 ओवर्स में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

डिविलियर्स के आगे बेबस दिखे पाकिस्तानी चैंपियंस टीम के गेंदबाज

साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की तरफ से फाइनल मुकाबले में 196 रनों के टारगेट का पीछा करने के ओपनिंग में एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला की जोड़ी मैदान पर उतरी जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली। हाशिम अमला इस मैच में 14 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलने के बाद सईद अजमल का शिकार बने। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जेपी डुमिनि ने एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर पाकिस्तानी चैंपियंस टीम को कोई और विकेट हासिल करने का मौका नहीं दिया। डिविलियर्स जहां एक छोर से लगातार तेजी के साथ रन बना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ डुमिनि भी खराब गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचाते दिखे।

दोनों ने मिलकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस को 16.5 ओवर्स में जीत दिला दी। एबी डिविलियर्स ने 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 120 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं जेपी डुमिनि को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली और वह चार चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाब हो सके।

शरजील को नहीं मिला पाकिस्तानी चैंपियंस टीम के किसी और खिलाड़ी का साथ

पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज शरजील खान के बल्ले से 76 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, इसके अलावा अन्य कोई भी खिलाड़ी 50 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। साउथ अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी में जहां हार्डस विज्लोन और वेन पर्नेल ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं इमरान ताहिर भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

PAK की 2 साल आगे बढ़ी इस टीम के साथ ODI और T20I सीरीज, पहली बार होता पाकिस्तान का दौरा

IND vs PAK के बीच इस ग्राउंड में होगी एशिया कप 2025 में भिड़ंत, ACC ने किया बड़ा ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल