SA vs WI: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2025/26 सीजन के अपने इंटरनेशनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल को घटाकर तीन मुकाबलों तक सीमित कर दिया गया है। ये मैच 27 से 31 जनवरी 2026 तक खेले जाएंगे। पहले यह 5 मैचों की सीरीज 27 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक खेली जानी थी।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह फैसला ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। T20 वर्ल्ड कप फरवरी से मार्च 2026 तक खेला जाना है। T20 वर्ल्ड कप में बदलाव का एक और बड़ा कारण ODI वर्ल्ड कप 2027 है। दरअसल, ODI वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। साउथ अफ्रीका कई बड़े मैचों का आयोजन करेगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका के स्टेडियमों को तैयार किया जा रहा है। वर्ल्ड कप की तैयारी में कोई अड़चन न आए, इसलिए भी वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में मैचों की संख्या घटाई गई है।
SA बनाम WI, T20I सीरीज शेड्यूल
- पहला T20I: मंगलवार, 27 जनवरी, शाम 6:00 बजे, बोलैंड पार्क, पार्ल
- दूसरा T20I: गुरुवार, 29 जनवरी, शाम 6:00 बजे, सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंट्यूरियन
- तीसरा T20I (पिंक डे): शनिवार, 31 जनवरी, शाम 6:00 बजे, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
खास बात यह है कि इस बार का आइकॉनिक पिंक डे अब तीसरे T20I के रूप में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम पिंक डे' मैच हर साल खेलती है। यह आयोजन ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता और फंडरेजिंग के लिए जाना जाता है और क्रिकेट कैलेंडर के सबसे खास दिनों में से एक है। इस मैच के दौरान खिलाड़ी गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं।
साउथ अफ्रीका U19 बनाम इंडिया U19 सीरीज
CSA ने यह भी पुष्टि की है कि नए सीजन में साउथ अफ्रीका अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच तीन मैचों की यूथ ODI सीरीज भी खेली जाएगी। यह सीरीज ICC अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का अहम हिस्सा होगी, जिसका आयोजन नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में होगा।
SA U19 बनाम IND U19, यूथ ODI सीरीज शेड्यूल
- पहला यूथ ODI – शनिवार, 3 जनवरी, विलोमूर पार्क, बेनोनी
- दूसरा यूथ ODI – सोमवार, 5 जनवरी, विलोमूर पार्क, बेनोनी
- तीसरा यूथ ODI – बुधवार, 7 जनवरी विलोमूर पार्क, बेनोनी
यह भी पढ़ें:
सबसे बड़े बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में शामिल हुए अश्विन, इस तारीख को लगेगी बोली