1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका ने कब जीती थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी, क्या इस बार हटेगा चोकर्स का टैग!

साउथ अफ्रीका ने कब जीती थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी, क्या इस बार हटेगा चोकर्स का टैग!

 Published : Jun 11, 2025 11:32 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 11:32 am IST

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के पास मौका है वे चोकर्स का टैग हटाकर आईसीसी खिताब अपने नाम करे।

temba bavuma- India TV Hindi
टेम्बा बावुमा Image Source : GETTY

ICC World Test Championship: साउथ अफ्रीका की टीम एक बार फिर से आईसीसी खिताब जीतने के करीब है। ऐसा नहीं है कि टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने जा रही हो। इससे पहले भी टीम खिताबी भिड़ंत तक पहुंची है, लेकिन आखिरी मौके पर टीम चूक जाती है। यही वजह है कि उसे चोकर्स का टैग दिया गया है। अब टेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम के पास मौका है कि वो इस टैग को हटाकर दूर फेंक दें और आईसीसी का खिताब लंबे समय बाद अपने नाम करे। चलिए आपको बताते हैं कि साउथ अफ्रीका ने इससे पहले आखिरी बार आईसीसी का खिताब ​कब अपने नाम किया था। 

साल 1998 में साउथ अफ्रीका ने जीता था आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट

साउथ अफ्रीका की टीम साल 2023 में भी चोक कर गई थी। तब टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था और खिताबी मुकाबले के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने थी। भारतीय टीम ने आखिर में ऐसी बाजी पलटी की साउथ अफ्रीका की टीम देखती रह गई और उसे ​उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। इस बीच अगर आखिरी आईसीसी खिताब की बात की जाए तो टीम ने साल 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी। बाद में इसका ही नाम बदलाकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया था। यानी करीब 27 साल से साउथ अफ्रीका के नाम कोई भी आईसीसी खिताब नहीं है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के पास मौका

अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। इसमें साउथ अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। मैच जीतना आसान नहीं होगा, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम खासकर टेस्ट में इस वक्त जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि इस बार बाजी पलट भी सकती है। खासकर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा अभी तक अपनी कप्तानी में एक भी टेस्ट मैच हारे नहीं हैं। उन्होंने 9 टेस्ट में कप्तानी करते हुए आठ जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम और उनके फैंस यही चाहेंगे कि यही जीत का सिलसिला जारी रहे। 

आज से खेला जाएगा डब्ल्यूटीसी का फाइनल

इस बीच बात अगर ऑस्ट्रेलिया की करें तो उससे पार पाना दुनिया की किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। टीम में एक से एक धाकड़ खिलाड़ी हैं। लेकिन क्या इस बार साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दे पाएगी, जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। अब देखना है कि जब फाइनल मुकाबला शुरू होगा तो कौन सी टीम लगातार पांच दिनों में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब होती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल