1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के बाद अब इस टीम ने किया ट्राई सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री

भारत के बाद अब इस टीम ने किया ट्राई सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 14, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 05:50 pm IST

श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बाद अब साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

south africa- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के खिलाफ जहां IPL 2025 खेलने में व्यस्त हैं, वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम 27 अप्रैल से श्रीलंका में आयोजिन होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज में खेलती नजर आएगी। इस सीरीज में मेजबान श्रीलंका और भारत के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी शिरकत करेगी। हाल ही में भारत ने अपनी टीम का ऐलान किया था। अब साउथ अफ्रीका ने भी ट्राई नेशन सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 

युवा विकेटकीपर कराबो मेसो और स्पिन ऑलराउंडर सेशनी नायडू और मियान स्मिट को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। नायडू और मेसो इस साल अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप में शामिल थे, जहां साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में भारत से हार गई थी। उन्होंने T20I में भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। मिआने स्मिट पिछले साल यूएई में हुए T20 वर्ल्ड कप में ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी थी। इसके अलावा, नोंडुमिसो शंगासे भी पिछले साल जून में साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बाद पहली बार टीम में लौटी हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज अयांडा हुलुबी, विकेटकीपर मीके डी रिडर और सलामी बल्लेबाज लारा गुडाल को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ट्राई नेशन वनडे सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है: 

  • 27 अप्रैल: श्रीलंका बनाम भारत (10:00 AM)
  • 29 अप्रैल: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (10:00 AM)
  • 1 मई: श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका (10:00 AM)
  • 4 मई: श्रीलंका बनाम भारत (10:00 AM)
  • 7 मई: साउथ अफ्रीका बनाम भारत (10:00 AM)
  • 9 मई: श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका (10:00 AM)
  • 11 मई: फाइनल (10:00 AM)

स्क्वॉड

ट्राई नेशन सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय

ट्राई नेशन सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, नोंडुमिसो शंगासे, मियाने स्मिट, क्लो ट्रायॉन। 

एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे सभी मैच

गौरतलब है कि ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए मेजबान श्रीलंका ने अब तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। अगले कुछ दिनों में टीम की घोषणा होने की उम्मीद है। ये सीरीज ICC वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होगी। सीरीज के सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल