1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक, ईशान और क्लासेन ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, SRH इस मामले में बन गई IPL इतिहास की सिर्फ दूसरी टीम

अभिषेक, ईशान और क्लासेन ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, SRH इस मामले में बन गई IPL इतिहास की सिर्फ दूसरी टीम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 22, 2026 09:42 pm IST,  Updated : May 22, 2026 09:42 pm IST

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद टीम के तीन धाकड़ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का आईपीएल 2026 में बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें इन तीनों ने मिलकर ऐसा कारनामा किया है जो आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार देखने को मिला है।

Abhishek Sharma, Ishan Kishan And Heinrich Klaasen- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन Image Source : AP

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जो आईपीएल 2026 सीजन में प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्का कर चुकी है तो वहीं वह लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 255 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनके तीन धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बल्ले का कमाल देखने को मिला, जिसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक खास लिस्ट में भी शामिल हो गई है।

आईपीएल में दूसरी बार किसी टीम के तीन प्लेयर्स ने बनाए 500 प्लस रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ईशान किशन अपनी 79 रनों की शानदार पारी के दम पर आईपीएल 2026 सीजन में अपने 500 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी टीम बन गई जिसमें किसी एक सीजन में एक टीम के तीन खिलाड़ियों ने 500 प्लस रन बनाने का कारनामा किया है। ईशान किशन से पहले अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन 500 रनों का आंकड़ा इस सीजन में पूरा कर चुके थे।

अभी तक आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्लासेन 606 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं, तो वहीं ईशान किशन के बल्ले से 569 रन देखने को मिले हैं जबकि अभिषेक शर्मा 563 रन बना चुके हैं। इससे पहले साल 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की तिकड़ी ने 500 प्लस रन बनाए थे।

एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस स्कोर बनाने टीम बनी SRH

आरसीबी के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ही 200 रनों का आंकड़ा पार किया उसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रनों का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के साल 2025 सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक 9 बार 200 प्लस रनों का स्कोर देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

KKR को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों से पहले लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ अहम खिलाड़ी

IPL 2026 में गदर मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं कहना चाहिए 'अगला सचिन'? RCB के कोच ने दी चेतावनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल