1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs KKR Head To Head: केकेआर क्या अपना हिसाब कर पाएगी बराबर, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

SRH vs KKR Head To Head: केकेआर क्या अपना हिसाब कर पाएगी बराबर, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 03, 2026 09:41 am IST,  Updated : May 03, 2026 09:41 am IST

SRH vs KKR: आईपीएल 2026 सीजन का 45वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 3 मई के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में होगा। दोनों टीमों के बीच में ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस आईपीएल सीजन में सफर देखा जाए तो उसमें सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी अच्छी देखने को मिलती है। एसआरएच ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 6 में जीत हासिल की है जबकि सिर्फ तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ दो को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें उनके कुल 5 अंक हैं। ऐसे में केकेआर के लिए ये मुकाबला काफी अहम है यदि उन्हें खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में खुद को शामिल रखना है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच में ये दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पिछले मैच को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 65 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

अब तक केकेआर का पलड़ा हैदराबाद के खिलाफ रहा है काफी भारी

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें केकेआर का पलड़ा काफी भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 11 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 7 मुकाबलों में एसआरएच की टीम जहां सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 मैचों को अपने नाम किया है।

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर रहेगी सभी की नजरें

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले कुछ मैचों में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की घातक ओपनिंग जोड़ी काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसमें दोनों का बल्ला जमकर बोलते हुए नजर आया है। केकेआर के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भी दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद सभी को रहने वाली है। अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी इस सीजन काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें वह 400 से अधिक रन बना चुके हैं और इस मुकाबले में यदि वह बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो ऑरेंज कैप पर एकबार फिर से अपना कब्जा जमा लेंगे।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा - मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है

VIDEO: तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करते समय कलाई में लगी गेंद, हो गया भारी नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल