1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल को इस टीम ने जीता, अब नहीं होगा भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल

इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल को इस टीम ने जीता, अब नहीं होगा भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 25, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 08:53 am IST

पाकिस्तान की टीम इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। उन्हें सेमीफाइनल में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : ACCMEDIA/X

इमर्जिंग एशिया कप 2024 ओमान में खेला जा रहा है। जहां टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मिली हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम का सफर इमर्जिंग एशिया कप में खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल में उनकी टीम श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ श्रीलंका इमर्जिंग एशिया कर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने अपने सेमीफाइनल मैच को 7 विकेट से जीता है। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान के फाइनल मैच का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

कैसा रहा सेमीफाइनल मैच का हाल

पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में पाकिस्तान ए के कप्तान ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ और पाकिस्तान ए की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 135 रन ही बना सका। इसके बाद श्रीलंका ए की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और उन्होंने 16.3 ओवर में 7 विकेट खोकर बड़ी आसानी के साथ 137 रन बना दिए। इसी के साथ उन्होंने अपना सेमीफाइनल मैच एकतरफा अंदाज में जीत लिया। श्रीलंका के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी उन्हें अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनकी टीम ने अब शानदार कमबैक किया।

भारत से हो सकता है फाइनल मैच

इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वह इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। इमर्जिंग एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। ऐसे में अगर टीम इंडिया अपने इस शानदार फॉर्म को अगले मुकाबले में भी जारी रखती है तो वह फाइनल में पहुंच सकते हैं। ऐसे में श्रीलंका ए का सामना फाइनल मैच में इंडिया ए से हो सकता है।

यह भी पढ़ें

Exclusive: बिहार को जल्द मिलेंगे दो इंटरनेशनल स्तर के क्रिकेट स्टेडियम, इन दो शहरों में काम जारी

IND vs NZ: शतक से चूके फिर भी रच दिया कीर्तिमान, कीवी बल्लेबाज ने हासिल किया खास मुकाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल